
MP SET Admit Card 2018
MP Set Admit Card 2018 मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के ऐडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट जारी कर दिए गए हैं। जिन योग्यताधारी अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था वे अपना परीक्षा प्रवेश पत्र मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट http://mppsc.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। MP SET Admit Card 2018 डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक पर भी जा सकते हैं।
MP Set Admit Card Exam 2018 डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
मध्यप्रदेश राज्य में सहायक प्रोफेसर पद हेतु आवेदन करने के लिए पात्रता के तौर पर नेट या सेट उत्तीर्ण होना जरुरी होता है। राज्य पात्रता परीक्षा आयोजन प्रदेश के पात्र अभ्यर्थियों के लिए ही रखा गया है। अभ्यर्थी यह सुनिश्चित कर लें कि उसके द्वारा पात्रता के अनुरूप शैक्षणिक योग्यता है या नहीं। MP SET 2018 के लिए अभ्यर्थी को 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री उत्तीर्ण होना जरुरी है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक उत्तीर्णांक होना जरुरी है। जो अभ्यर्थी अंतिम सेमेस्टर के लिए बैठे है वे भी आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा का 17 जनवरी 2019 को आयोजित की जाएगी। पहले पेपर के लिए परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगी। वहीं दूसरा पेपर भी 17 जनवरी को ही दूसरी शिफ्ट में आयोजित होगा। दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी।
How to download MP Set Admit Card 2018
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए एडमिट कार्ड के सेक्शन पर क्लिक करना होगा या होम पेज पर नई अपडेट में दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के साथ ही नई टैब में अभ्यर्थियों से जरुरी जानकारी मांगी जाएगी। आवेदन संबंधित मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Published on:
15 Jan 2019 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
