27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exam Guide: इस ऑनलाइन टेस्ट से चेक करें अपनी कांपीटिशन एग्जाम की तैयारी

आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Jun 19, 2019

Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock test paper,sarkari job,questions Answers,GK mock test,Exam Guide,

Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock test paper,sarkari job,questions Answers,GK mock test,Exam Guide,

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - भारत के किस राज्य के स्वास्थ्य विभाग को हाल ही विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तंबाकू नियंत्रण के लिए पुरस्कृत किया गया?
(अ) हरियाणा
(ब) राजस्थान
(स) मध्यप्रदेश
(द) असम

प्रश्न (2) - किस राज्य में हाल ही निपाह वायरस के पहले संक्रमित व्यक्ति की पहचान की गई है?
(अ) तमिलनाडु
(ब) ओडिशा
(स) तेलंगाना
(द) केरल

प्रश्न (3) - राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में प्रति 10,000 जनसंख्या पर औसतन कितने स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता है?
(अ) 20.6
(ब) 23.4
(स) 29.2
(द) 35.8

प्रश्न (4) - पहली संयुक्त राष्ट्र-पर्यावास सभा के कार्यकारी बोर्ड के लिए प्लेनरी सत्र हेतु किस देश को चुना गया है?
(अ) जर्मनी
(ब) भारत
(स) चीन
(द) इराक

प्रश्न (5) - निम्न में से कौनसा जन्तुआलय अपनी पक्षीशाला के लिए विख्यात है?
(अ) कोटा जन्तुआलय
(ब) उदयपुर जन्तुआलय
(स) जयपुर जन्तुआलय
(द) जोधपुर जन्तुआलय

प्रश्न (6) - राजस्थान के प्राचीन राज्य सपादलक्ष की राजधानी का नाम था-
(अ) खिज्राबाद
(ब) मेरवाड़
(स) शाकम्भरी
(द) रामनगर

प्रश्न (7) - एलीफेंटा के प्रसिद्ध शैल को काटकर बनाए गए मंदिरों का श्रेय दिया जाता है
(अ) चालुक्यों को
(ब) चोलों को
(स) पल्लवों को
(द) राष्ट्रकूटों को

प्रश्न (8) - निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्राचीन भारत में व्यापारियों का निगम था?
(अ) युवाम
(ब) परिषद
(स) अष्टदिग्गज
(द) मणिग्रामम्

प्रश्न (9) - भारतीय संविधान को अपनाया गया था-
(अ) ब्रिटिश संसद द्वारा
(ब) संवैधानिक सभा द्वारा
(स) गवर्नर जनरल द्वारा
(द) भारतीय संसद द्वारा

प्रश्न (10) - भारत में राष्ट्रीय आय की गणना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की जाती है?
(अ) योजना आयोग
(ब) वित्त मंत्रालय
(स) केंद्रीय सांख्यिकी संगठन
(द) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (द), 3. (अ), 4. (ब), 5. (द), 6. (स), 7. (द), 8. (द), 9. (ब), 10. (स)