17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AP Police Constable Admit card जारी, यहां से करें डाउनलोड

AP Police Constable admit card 2019

less than 1 minute read
Google source verification
AP Police Constable admit card 2019

AP Police Constable admit card 2019

AP Police Constable admit card 2019 : आंध्र प्रदेश राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, APSLPRB ने AP पुलिस कांस्टेबल भर्ती फाइनल एग्जाम एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in पर जारी किए गए है। APSLPRB पुलिस कांस्टेबल 2018 भर्ती परीक्षा 17 मार्च, 2019 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया SCT PC (सिविल), SCT PC (AR) और SCT में 2,000 से अधिक रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।

पुलिस कांस्टेबल पदों भर्ती परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How To Download AP Police Constable admit card 2019
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी APSLPRB की आधिकारिक वेबसाइट- slprb.ap.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही नई टैब में अभ्यर्थी से आवेदन संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट लिया जा सकता है।

AP Police Constable admit card 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एपी पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए अंतिम लिखित परीक्षा 17 मार्च, 2019 को होगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी, जो सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक होगी। परीक्षा के पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। एपी पुलिस कांस्टेबल मेन्स परीक्षा विशाखापट्टनम, काकीनाडा, गुंटूर, कुरनूल और तिरुपति में आयोजित की जाएगी। बिना हॉल टिकट के उम्मीदवारों को संबंधित परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।