
MP TET Admit Card Exam 2018
MP TET Admit Card 2018 : मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MP PEB) ने मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET 2018) के प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए है। जिन उम्मीदवारों ने एमपीटेट के लिए आवेदन किया है, वे MP PEB की आधिकारिक वेबसाइट- peb.mp.gov.in - पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन संबंधित जानकारी अपने साथ रखनी होगी।
मध्य प्रदेश के मिडिल स्कूल शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए पात्रता परीक्षा परीक्षा आयोजित बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा में उतरीं होने के साथ ही तय प्रतिशत अंकों के साथ पात्रता स्कोर कार्ड के जरिये शिक्षक भर्ती में बैठने के पात्र होंगे।
MP TET Admit Card 2018 डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
एमपीटेट 2018 परीक्षा 16 फरवरी से 10 मार्च, 2019 तक दो पारियों में आयोजित की जानी है- सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस के साथ एडमिट कार्ड ले जाने की सलाह दी जाती है।
MP TET Admit Card 2018 ऐसे करें डाउनलोड
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए नई अपडेट में एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के साथ ही नई टैब में एडमिट कार्ड सेक्शन ओपन होगा। यहाँ अभ्यर्थी को आवेदन संबंधित जानकारी भरकर सबमिट करनी होगी। जानकारी में अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें। सबमिट करने के साथ ही स्क्रीन पर अभ्यर्थी को विषय का चुनाव करना होगा। विषय चुनने के साथ एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Published on:
09 Feb 2019 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
