
MP SET Admit Card Exam 2018
MP SET 2018 Admit Card : राज्य में सहायक प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के लिए मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET 2018 ) अर्हता प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। प्रवेश पत्र 12 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी सबसे पहले परीक्षा केंद्र के लिए दिए गए शहर का नाम देख सकेंगे। 3 जनवरी से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र देख सकेंगे जिसमें शहर का नाम और परीक्षा तिथि दर्ज होगी।
उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश द्वारा प्रदेश में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के बाद राज्य पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। MP SET 2018 के लिए पहला प्रश्न पत्र सामान्य जागरूकता और टीचिंग एप्टीटुड का होगा जो सुबह पहली पारी में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। दूसरा ऑप्शनल सब्जेक्ट का होगा जिसका चयन अभ्यर्थी ने आवेदन के वक्त किया था। पहले प्रश्न पत्र की परीक्षा 17 जनवरी को होगी। दूसरे प्रश् पत्र की परीक्षा 19 जनवरी से 24 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थी अपनी प्रथम पत्र और द्वितीय प्रश्न पत्र परीक्षा के शहर की जानकारी 3 जनवरी से आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 12 जनवरी से आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके प्राप्त किए हैं। MP SET Admit Card Download करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in या mppsc.com पर जा सकते हैं।
MP SET 2018 Admit Card की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
Education Qualification For MP SET 2018
MP SET 2018 के लिए अभ्यर्थी को 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री उत्तीर्ण होना जरुरी है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी के न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक उत्तीर्णांक होना जरुरी है। जो अभ्यर्थी अंतिम सेमेस्टर के लिए बैठे है वे भी आवेदन कर सकते हैं।
MP SET 2018 Exam pattern
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा UGC-NET की भांति दो प्रश्न पत्र होंगे जिनमे से पेपर -1 और पेपर -2 होंगे, जो कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित किए जाएंगे। दोनों प्रश्न पत्र की जानकारी और पिछली परीक्षाओं के प्रश्न पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते
Published on:
02 Jan 2019 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
