18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Reasoning Question Paper मामूली दिखने वाले सवालों को मामूली आंकने के बजाय उनके पीछे के लॉजिक खोजें।

Reasoning Question Paper आपकी मानसिक योग्यता और लॉजिकल रीजनिंग को परखने के लिए आज यहां दिए गए कुछ और सवालों को भी हल करके देखिए।

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Apr 02, 2018

reasoning question paper in hindi

reasoning question paper in hindi

Reasoning Question Paper आपकी मानसिक योग्यता और लॉजिकल रीजनिंग को परखने के लिए आज यहां दिए गए कुछ और सवालों को भी हल
करके देखिए। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं। लेकिन इनके पीछे छिपी ट्रिक और लॉजिक को यदि आप समझ जाएंगे तो इनके हल को देखते ही पहचान लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।


1. निम्नलिखित सीरीज में रिक्त स्थान पर कौनसा विकल्प आएगा?
DEFG, EFGJ, FGJM, GJMP, ?
(अ) JMPR (ब) JPSM
(स) JMSPUUU (द) JMPS

2. निम्नलिखित शब्दों में से एक शब्द बाकी सभी शब्दों से किसी प्रकार से अलग है। बताइए कि वह कौनसा शब्द है?
(अ) घड़ा (ब) जग
(स) प्लेट (द) बाल्टी


3. जिस प्रकार रबर का संबंध लैटेक्स से है, उसी प्रकार प्रिज्म का संबंध किस चीज
से है?
(अ) कांच (ब) किरण
(स) रंग (द) शीशा


4. नीचे दिए गए विकल्पों में से कौनसा विकल्प रिक्त स्थान पर आएगा?
24 : 576 :: 35 : ?
(अ) 365 (ब) 1225
(स) 848 (द) 1325


5. यदि सांकेतिक भाषा में RUBBER को REBBUR लिखें तो उसी भाषा में DEAD को कैसे लिखेंगे?
(अ) DDEA (ब) DADE
(स) DAED (द) ADDE


6. किसी भी विमान को उड़ान भरने के लिए इनमें से सबसे आवश्यक कौन होता है?
(अ) टिकट (ब) यात्री
(स) एयरहोस्टेस (द) पायलट


7. विकास ने प्रकाश से एक वर्ष पहले लेकिन सुधीर से 2 वर्ष बाद स्नातक की। रंधीर ने सुरेश और मुकेश से क्रमश: 3 वर्ष व 2 वर्ष बाद लेकिन अमित से एक वर्ष पहले स्नातक की परीक्षा पास की। सुधीर ने सुरेश से एक वर्ष पहले स्नातक की। बताएं, सबसे अंत में स्नातक किसने की?
(अ) विकास (ब) अमित
(स) प्रकाश (द) सुधीर
उत्तर
1.(द) 2.(स) 3.(अ) 4.(ब) 5.(स) 6.(द) 7.(ब)

सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों में सबसे ज्यादा हैरत में डालने वाले प्रश्न होते हैं मानसिक क्षमता का अंकन करने वाले Reasoning के Question, इन्हे हल करने में अच्छे अच्छे विशेषज्ञ तक चक्कर खा जाते हैं।