22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RRB Group D और C Exam date को लेकर नया खुलासा, जानिए कब जारी होगी लिस्ट

RRB Group D और C Exam date की लिस्ट जल्द ही जारी हो सकती है।

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jul 06, 2018

RRB Group D Recruitment 2018

RRB Group D और C Exam date को लेकर नया खुलासा, जानिए कब जारी होगी लिस्ट

RRB Recruitment 2018 के तहत रेलवे में निकाली गई RRB Group D और C की भर्ती के लिए एग्जाम डेट जल्द ही जारी होने वाली है। रेलवे की ओर से ग्रुप डी और सी के लिए करीब 90 हजार पदों की भर्ती निकाली गई है जिसके एग्जाम की डेट और एडमिट कार्ड जारी हो रहे हैं। इस भर्ती के लिए 2.37 करोड़ आवेदन किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन होने के कारण फिलहाल योग्य उम्मीदवारों की छंटनी करने में समय लग रहा है। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसमें रेलवे ग्रुप डी, असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन पदों के लिए आए आवेदनों की छंटनी भी की जा रही है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने कहा है कि 10 जुलाई तक 2.37 करोड़ आवेदनों की छंटनी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। हालांकि रेलवे ने अपनी आॅफिशियल वेबसाइट पर नोटिस जारी करके कहा था कि परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी कर दी जाएगी। लेकिन खबर है कि अभी तक RRB की ओर से छंटनी का काम जारी है जिस वजह से जुलाई के पहले सप्ताह में परीक्षा के योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट का जारी होना मुश्किल है और इसमें एक सप्ताह तक का समय और लग सकता है।


RRB की ओर से रेलवे में ग्रुप डी, असिस्टेंट लोको पायलट, टेक्नीशियन, आरपीएफ कांस्टेबल/सब इंस्पेक्टर की 90 हजार वैकेंसी निकली थी। ये सभी परीक्षाएं सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में कराई जाएंगी। भारतीय रेलवे मार्च-अप्रैल 2019 तक इन पदों पर भर्ती का काम पूरा कर लेगा। इस भर्ती में रिक्त पदों के लिए शारीरिक और मानसिक जांच के काम को दिसंबर-जनवरी तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद मार्च-अप्रैल तक नियुक्तियां दी जाएंगी।


RRB की ओर से फरवरी माह में ग्रुप डी के 62000 पद और असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन के 26000 पदों के लिए भर्तियां निकाली थी। इसके बाद करीब 10 हजार भर्तियां रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में भी निकाली गई थी। इस भर्ती में आवेदन करने वालों को 15 भाषाओं में प्रश्न पत्र मिलेंगे - हिन्दी, इंग्लिश, उर्दू, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, असमी, मलयालम, मराठी, उड़िया, तमिल और तेलुगू।


इस भर्ती के लेवल-2 के पदों में लोको पायलेट, सहायक स्टेशन मास्टर आदि की लिखित परीक्षा के अलावा मनौवैज्ञानिक परीक्षा ली जाएगी, जबकि लेवल-1 के पदों में गैंगमैन, ट्रैकमैन, प्वांइटमैन आदि की लिखित परीक्षा होने के बाद संबंधित जोन में शारीरिक टेस्ट लिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि लेवल-1 की देशभर में एक दिन ही परीक्षा कराई जाएगी। इसी प्रकार दूसरे चरण में लेवल-2 की देशभर में एक
दिन ही परीक्षा आयोजित होगी।