23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस ऐप को डाउनलोड करके घर बैठे करें JEE-NEET-AIIMS की तैयारी

एड-टेक कंपनी सेल्फस्टडी ने JEE, NEET और AIIMS की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 'रिवीजन कम टेस्ट पैकेज' एप लांच किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 28 Sep 2018, 5:46 PM IST

Revision cum Test Package

इस ऐप को डाउनलोड करके घर बैठे करें JEE-NEET-AIIMS की तैयारी

अगर आप JEE , NEET और AIIMS Entrance Exams की तैयारी कर रहे है तो यह खबर आपके बहुत काम की है। आपको बता दें एड-टेक कंपनी सेल्फस्टडी ने JEE, NEET और AIIMS की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 'रिवीजन कम टेस्ट पैकेज' एप लांच किया है। इस ऐप का लॉन्च करने का उद्देश्य छात्रों को तनाव और मोटी-मोटी किताबों और नोट्स को पढ़ने से आजादी दिलाना है। रिवीजन पैकेज के कंटेंट को आईआईटी और एनईईटी बैकग्राउंड के विशेषज्ञों के लगातार प्रयासों और कड़ी मेहनत से विकसित किया गया है।

अपनी लॉन्चिग के बाद 'सेल्फस्टडी रिविजन कम टेस्ट पैकेज' को बहुत अच्छा रेस्पोंस मिला है। इसे बहुत कम समय में ही एक लाख से अधिक छात्रों द्वारा इंस्टाल कर लिया गया है। इस ऐप को बनाने वाली कंपनी का कहना है कि इस पैकेज में 250 से ज्यादा इंफोग्राफिक्स, कॉन्सेप्टस और फार्मुले के रिवीजन के लिए फ्लैशचार्ट, प्रैक्टिस के लिए 150 से ज्यादा टेस्ट शामिल है और यह सब आप मात्र 1999 रुपए की कीमत में 12 महीनों के लिए ले सकते हैं।

सेल्फस्टडी के सह-संस्थापक प्रसेनजीत सिंह का कहना है कि NEET एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सेल्फस्टडी के रिवीजन कम टेस्ट पैकेज के साथ परीक्षा की तैयारी करना कभी इतना आसान नहीं रहा। इससे पहले छात्रों को अपने महत्वपूर्ण नोट्स तैयार करने और प्रैक्टिस के लिए अच्छे सवाल की तलाश में काफी समय बर्बाद करना पड़ता था। अब उनका वह समय बचेगा और छात्र अपना ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई में लगा सकेंगे। इससे NEET 2019 में छात्रों के सिलेक्शन का चांस पहले की तुलना में कई गुना बढ़ जाएंगे।

सेल्फस्टडी के सह-संस्थापक ने बताया कि इस टेस्ट पैकेज में हर टेस्ट में पूछे गए सवालों की डिटेल, सोल्यूशन और विस्तृत विश्लेषण दिया गया है ताकि छात्र अपने मजबूत प्वॉइंट्स और कमजोरियों को अच्छी तरह समझ सके। इस ऐप की मदद से स्टूडेंट्स यह पता कर सकते हैं कि वे किन विषयों में पिछड़ रहे हैं।