नियम के अनुसार किसी भी परीक्षा का परिणाम जारी करने से पहले उत्तर कुंजी जारी की जाती है। आंसर की पर अभ्यर्थियों की आपत्तियां मांगी जाती है। इसके बाद विशेषज्ञों से आपत्तियों का निस्तारण करवाकर संशोधित उत्तर कुंजी तैयार की जाती है। संशोधित आंसर की के जारी हो जाने के बाद परिणाम जारी किया जाता है। आपको बता दें समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा इस साल 8 अप्रैल, 2018 को करवाई गई थी।