7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : मुलायम अखिलेश के झगड़े पर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान 

उत्तर प्रदेश में जो कुछ हो रहा है वह सब प्रकृति की देन है | सपा का गृह युद्ध उत्तर प्रदेश का कल्याण कराने के लिए भगवान की लीला है 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Anoop Kumar

Jan 03, 2017

Mualaym Akhilesh shivpaal

Mualaym Akhilesh shivpaal

फैजाबाद | मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया मंगलवार को फैजाबाद पहुचे | श्री पवैया ने धार्मिक नगरी अयोध्या में प्रमुख सिध्ध्पीठ हनुमानगढ़ी में दर्शन और पूजन किया जिसके बाद श्री पवैया ने फैजाबाद में सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए वर्तमान में प्रदेश की राजनीती पर एक बड़ा बयान जारी करते हुए कहा की कुछ काम हमारे बस में होते हैं कुछ काम जो हमारे बस में नही होते उसे प्रकृति स्वयं करती है उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश में जो कुछ हो रहा है वह सब प्रकृति की देन है | सपा का गृह युद्ध उत्तर प्रदेश का कल्याण कराने के लिए भगवान की लीला है इसका परिणाम उत्तर प्रदेश के लिए लाभकर होगा |

जल्द ही जारी होगी प्रत्याशियों की सूची

प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रत्याशियों के चयन के सवाल पर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि बीजेपी एक संगठन है कोई हुजूम नही है | भारतीय जनता पार्टी में इसके लिए चयन समिति बनी है सर्वेक्षण होते हैं सर्वे होते हैं इसलिए समय लगता है अन्य पार्टियों की तरह घर में बैठकर सीलबंद कर प्रत्याशियों का चयन नही होता इसलिए हमारी पार्टी में प्रत्याशियों के चयन में समय लगता है जिस तरह अन्य राज्यों में प्रत्याशियों की योग्यता के आधार पर प्रत्याशियों का चयन हुआ है उसी प्रकार यूपी में भी जल्द ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी जायेगी |

ये भी पढ़ें

image