28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रहे सावधान मकर संक्रांति पर कही पतंग की डोर ना काट दे ज़िन्दगी की डोर 

चाइनीज़ मांझे के प्रयोग पर है रोक फिर भी खुलेआम बिक रहे है मौत का ये सामान 
3 min read
Google source verification

image

Anoop Kumar

Jan 13, 2017

Manjha

Manjha

अनूप कुमार
फैजाबाद | पूरे देश मकर संक्रांति का पर्व मनाने की तैयारियां जोरो पर चल रही है देश के अलग अलग इलाको में इस पर्व को पोंगल और बीहू पर्व के नाम से भी जाना जाता है वही उत्तर प्रदेश में इस पर्व को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है | इस पर्व के दिन पूरा आकाश रंग बिरंगी पतंगो से भर जाता है | हर तरफ से ये कटा वो कटा की आवाज़े सुनाई देती है घरो की छतो पर पूरे परिवार के साथ लोग पतंग उड़ाने का मज़ा लेते है लेकिन बीते कुछ वर्षो में आनंद और उल्लास के पर्व का स्याह पहलु भी देखने को मिला है | वजह है परम्परागत रूप से आयोजित होने वाले इस पर्व में चाइनीज़ मांझे की दखल जो पतंग के साथ डोर के रूप में हवा के साथ उड़ते हुए जब आसमान से नीचे जमीन पर आया तो ना जाने कितने निर्दोष और बेगुनाह लोगो की ज़िन्दगी की डोर काट दी |
Manjha Se Ghayal

आखिर क्यों है इतना खतरनाक चाइनीज़ मांझा

आमतौर पर हमारे देश में पतंग उड़ाने की परम्परा नवाबो के दौर से चली आ रही है एक जमाना था जब लखनऊ के नवाब पतंगे लड़ाने की प्रतियोगिता कराते थे और खुद भी उसमे हिस्सा लेते थे | वो परम्परा आज भी कायम है प्रदेश का बरेली शहर तो पतंगों और मांझे के कारोबार के लिए भी जाना जाता है जहां मैदानी मांझे और पतंग का एक बड़ा कारोबार होता है | लेकिन बीते कुछ वर्षो में विदेश से आयातित चाइनीज़ मांझे ने मैदानी मांझे के बाज़ार पर कब्ज़ा कर लिया है | पतंग बेचने का कारोबार करने वाले सगीर भाई कहते है की मजबूती में बेजोड़ और बेहद धारदार ये मांझा पतंग उड़ने वालो को तो बहुत पसंद आता है लेकिन जब हवा में उड़ रही पतंग कट जाती है और उसकी डोर नीचे गिरती है तो ये डोर घरो के ऊपर से और सडको से होकर गुजरती है ऐसे में अगर ये मंझा किसी की गर्दन में फंस गया तो उसकी गर्दन कटने में देर नहीं लगती | जिसकी वजह है की ये मांझा इतना मजबूत होता है की खींचने पर ये टूटने की जगह अपने सम्पर्क में आने वाली हर चीज़ को काट देता है | वही इस मांझे के इस गुण के चलते ना जाने कितने निर्दोष लोग अब तक अपनी जान गँवा चुके है और इसीलिए इस मांझे को बेहद खतरनाक माना जाता है |

makar sankranti

चाइनीज़ मांझे के प्रयोग पर है रोक फिर भी खुलेआम बिक रहे है मौत का ये सामान
मकर संक्रांति के मौके पर चाहे नवाबी शहर लखनऊ हो या धार्मिक नगरी अयोध्या फैजाबाद शहर के गली नुक्कड़ चौराहों पर पतंगबाजो ने अपनी दुकाने सजा दी है | जिस पर लोगो की भीड़ भी जमा है और लोग अपने शौक के मुताबिक़ रंग बिरंगी पतंगे और मांझे खरीद रहे है | ये सब तो सही है लेकिन लेकिन इन सब के बीच जो गलत है वो ये की ये दुकानदार ज्यादा मुनाफे के चक्कर में वो मौत का सामान भी बेच रहे है जिस पर सरकार ने रोक लगा रखी है | गली मुहल्लों में लगी दुकाने में ये जानलेवा चाइनीज़ मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है | अयोध्या फैजाबाद जुडवा शहरो में तमाम ऐसी दुकाने है जो धड़ल्ले से चाइनीज़ मांझे का कारोबार कर रही है |जिनका प्रयोग जानलेवा है और इन पर रोक भी है | इस लिए आप भी इस त्यौहार को जमकर मनाये लेकिन सुरक्षित रहकर बेहतर होगा की आप पतंग उडाये लेकिन चानीज़ मांझे से नहीं बल्कि सामन्या धागे से जिस से आपके पतंग की डोर न काटे किसी बेगुनाह की ज़िन्दगी की डोर ......