21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

84 कोसी परिक्रमा के लिए अयोध्या से संतों का दल रवाना हुआ मखौड़ा धाम

चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के मौके पर 23 अप्रैल को बस्ती के मखौड़ा धाम से शुरू होने वाली 84 कोसी परिक्रमा के आयोजन में शामिल होने के लिए अयोध्या के संतो का दल रवाना हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Abhishek Gupta

•

Apr 22, 2016

Hanuman Temple

Hanuman Temple

अयोध्या.
चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के मौके पर 23 अप्रैल को बस्ती के मखौड़ा धाम से शुरू होने वाली 84 कोसी परिक्रमा के आयोजन में शामिल होने के लिए अयोध्या के संतो का दल आज बस्ती जनपद के मख क्षेत्र मखौडा धाम के लिए रवाना हो गया| ढोल मंजीरे की धुन पर श्री राम नाम का जाप करते हुए संतों का दल अयोध्या के कारसेवक पुरम परिसर से रवाना हुआ। परम्परागत रूप से हर वर्ष आयोजित होने वाले इस 84 कोसी परिक्रमा आयोजन में साधु संत अब आने वाले 20 दिनों तक अनवरत फैजाबाद अंबेडकर नगर और बाराबंकी जनपद से होकर 84 कोसी परिक्रमा करेंगे और 13 से 15 मई के बीच यह परिक्रमा वापस अयोध्या के सीताकुंड आकर समाप्त होगी।


इस परिक्रमा में शामिल होने के लिए एक तरफ राष्ट्रीय श्री अयोध्या धाम धर्मार्थ सेवा संस्थान के बैनर तले महंत गया दास के सञ्चालन में संतो के दल ने नरोत्तम भवन से मखौड़ा के लिए प्रस्थान किया। समाजवादी पार्टी के नगर विधायक और प्रदेश सरकार में वन राज्यमंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने माल्यार्पण कर संतो को परिक्रमा पथ की ओर रवाना किया। वहीं हनुमान मंडल के बैनर तले विश्व हिन्दू परिषद समर्थित संतो का दल कारसेवक पुरम परिसर से मखौड़ा धाम के लिए रवाना हुआ संतो के इस दिल में साधु संतों के अलावा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी शामिल है।


नीचे देखिए वीडियो-