9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैजाबाद
नहीं सुधर रहे राजस्वकर्मी ग्रामीण से रिश्वत लेते फिर कैमरे में कैद हुआ लेखपाल
Play video

नहीं सुधर रहे राजस्वकर्मी ग्रामीण से रिश्वत लेते फिर कैमरे में कैद हुआ लेखपाल

जिले में एक बार फिर एक लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह वरासत के नाम पर पैसे की मांग कर रहा है

Google source verification

फैजाबाद : जिले में एक बार फिर एक लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह वरासत के नाम पर पैसे की मांग कर रहा है। मामला जिलाधिकारी के संज्ञान के आने के बाद लेखपाल राहुल यादव को सस्पेंड कर दिया गया है।इसकी जांच कानूनगो करेंगे।तहसील मिल्कीपुर के तुलापुर गांव में तैनात लेखपाल राहुल यादव ने ग्रामीण अंकित कुमार के पिता गया प्रसाद की मौत के बाद खतौनी ट्रांसफर करने के लिए पैसा मांगते हुए वीडियो में कहा जा रहा है जिसके बाद मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम मिल्कीपुर ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है और जांच कानूनगो को दे दी है।दरअसल तुलापुर निवासी अंकित कुमार ने अपने पिता की मौत के बाद खतौनी अपने नाम कराने के लिए लेखपाल से सिफारिश की थी जिसके बाद लेखपाल पैसे की मांग करने लगा और पैसे की मांग करते हुए ही एक व्यक्ति ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली जिसके बाद वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो गई वायरल होने के बाद डीएम के आदेश पर एसडीएम ने आरोपी लेखपाल को सस्पेंड कर दिया।