9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की मौजूदगी में बार बालाअों ने ‘राम विवाह’ में किया अश्लील डांस, Video वायरल

पुलिस के मौजूदगी में बार बालाअों ने लगाए अश्लील ठुमके

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ruchi Sharma

Oct 03, 2016

Dancer

Dancer

देखें वीडियो-


फर्रुखाबाद. फर्रुखाबाद में राम विवाह की शोभायात्रा में सभी बरातियों ने जमकर लुफ्त उठाया। राम-सिया के विवाह मंचन से बारात तक के कार्यक्रम में सभी मनोहारी झांकियों को देख कर श्रद्धालु भावविभोर हो गये। राम बारात के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में खूब अश्लील डांस भी हुआ।

राम बारात में जैसे ही भगवान राम के गले में सीता ने वरमाला डाली तो रामचरितमानस की चौपाई 'रंगभूमि जब सिय पगु धारी, देखि रूप मोहे नर नारी' लोगों की जुबान पर तैर गयी। शहर के रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन से प्रारम्भ की गयी राम लीला मण्डल की राम बारात शहर के चौक से लोहाई रोड, गुदड़ी, पक्कापुल, किराना बाजार, से पुन: चौक होते हुए नेहरू रोड घुमना से होते हुए जनकपुरी लिंजीगंज बाजार के लिये रवाना हुई। जहां राम सिया का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा।

बरातियों ने नौटंकी का भी जमकर लुफ्त उठाया। जगह-जगह भीड़ भी राम बारात का दर्शन उत्साह पूर्वक कर रही थी। पुलिस की भी चाक चौबंद व्यवस्था की गयी। राम बारात समाप्त होने के बाद थके हारे पुलिस अधिकारी लिंजीगंज में हो रहे अश्लील डांस देखने में व्यस्त हो गए। घंटों चले डांस प्रोग्राम में सिपाही से लेकर सीओ अपर पुलिस अधीक्षक डटे रहे।