बसपा नेता अनुपम दुबे के आलीशान होटल को गिराए जाने के बाद काफी मलबा इकट्ठा हो गया है। मलबे से कीमती सामान लूटने वालों में होड़ मच गई। अब पुलिस को लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बसपा नेता का आलीशान होटल गिरा दिया गया है। अब मलबे की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। साथ ही मौके से मलबे को भी हटाया जा रहा है। एसपी ने आज मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे। आलीशान होटल के मलबे से कीमती सामान को लूटने की होड़ मच गई। गिराए गए होटल के साथ कीमती सामान भी मलबे में बदल गया। देखते-देखते लोग सरिया और कीमती सामान उठा ले गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे के पास से लोगों को भगाया।
बसपा नेता और कुख्यात हिस्ट्री सीटर अनुपम दुबे की करोड़ों की लागत से बनी श्री गुरु शरणम पैलेस को बीते सोमवार को गिरा दिया गया। जिससे मौके पर काफी मलबा इकट्ठा हो गया है। बीती रात भी मलवा हटाया गया। जो आज भी चला रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए यातायात प्रभारी रजनीश कुमार मौके पर पहुंच गए और उन्होंने यातायात व्यवस्था को संभाला।
पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
एसपी विकास कुमार ने निरीक्षण के दौरान मौके पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया। मलवा हटाने में अभी 2 दिन और लगने की संभावना है। जिसको देखते हुए बुलडोजर और डंपर को लगाया गया है। लेकिन आलीशान होटल गिराए जाने के बाद काफी मलबा इकट्ठा हो गया है। मलबे को रामलीला मैदान के में डाला जा रहा है।