फर्रुखाबाद

Farrukhabad news: आज मुख्यमंत्री फर्रुखाबाद में, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, बाटेंगे राहत सामग्री

मुख्यमंत्री आज फर्रुखाबाद आ रहे हैं। यहां पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। राहत सामग्री बांटने का भी कार्यक्रम है। यहां से कासगंज जाने का कार्यक्रम है।

less than 1 minute read
Farrukhabad news: आज मुख्यमंत्री फर्रुखाबाद में, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण, बाटेंगे राहत सामग्री

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। यहां पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर राहत सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। बड़ी संख्या में पुलिस वालों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य भी कई चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इटावा बरेली हाईवे को 2 घंटे के लिए रोका जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कोई भी वहां हाईवे से नहीं गुजरेगा।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आज सोमवार 10:35 पर गोल्फ ग्राउंड राजपूत रेजीमेंट सेंटर फतेहगढ़ के हेलीपैड पर उतरेगा। प्रोटोकॉल के अनुसार उनका काफिला 10:45 पर सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल जमापुर मोड़ पहुंचेगा। कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे।

कासगंज भी जाएंगे

उनके आधा घंटा रुकने का प्रोग्राम है। यहां से 11:25 पर हेलीकॉप्टर उनका हेलीकॉप्टर उड़ेगा। उनके कासगंज के पटियाली जाने का भी प्रोग्राम है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए 1400 पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।

Published on:
28 Aug 2023 08:26 am
Also Read
View All

अगली खबर