24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साँचा दरबार यहाँ से कोई नहीं जाता खाली, गुरु द्रोणाचार्य ने की थी प्रतिमा की स्थापना

अज्ञातवास के दौरान गुरु द्रोणाचार्य ने इस इलाके में प्रवास कर मैया की प्रतिमा स्थापित की थी। इसीलिए मैया की प्रतिमा का नाम गुरु ग्रामेश्वरी देवी पड़ा।

2 min read
Google source verification

image

Rohit Singh

Oct 08, 2016

mangala devi

mangala devi

फर्रुखाबाद।
शारदीय नवरात्र में महाभारत कालीन गुरुगांव देवी मंदिर में
भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि पांडवों के अज्ञातवास के दौरान
गुरु द्रोणाचार्य ने इस इलाके में प्रवास कर मैया की प्रतिमा स्थापित की
थी। इसीलिए मैया की प्रतिमा का नाम गुरु ग्रामेश्वरी देवी पड़ा। प्रतिमा
मंगलवार को स्थापित हुई थी इसलिए यहाँ मैया को मंगला देवी भी कहते हैं।




यह
सिद्धपीठ है। ऐसा सच्चा दरबार है, जहाँ मैया अपने भक्तों की हर मनोकामना
पूर्ण करती हैं। गुरुगांव देवी मंदिर में दोनों नवरात्रों में विशाल मेला
लगता है। इस बारे में मंदिर के
पुजारी कैलाश चन्द्र ने बताया कि मंदिर महाभारत कालीन है। ऐसा बताया जाता
है कि गुरु द्रोणाचार्य ने यहाँ माता की प्रतिमा स्थापित की थी। पुजारी ने
बताया कि जीर्णोद्धार के बाद मंदिर की महिमा और प्रतिष्ठा और बढ़ गयी है। मंदिर में मंगलवार के दिन विशेष कीर्तन और पूजन होता है।




लोगों
का कहना है कि मंदिर महाभारत कालीन है। मान्यता है कि गुरु
द्रोणाचार्य और द्रुपद में युद्ध हुआ। द्रोणाचार्य ने द्रुपद को पराजित कर
दिया लेकिन बाद में दोनों में समझौता हो गया। जिसके चलते द्रोणाचार्य ने
द्रुपद को दक्षिण पांचाल का राज्य दे दिया था। उसी समय गुरु द्रोणाचार्य ने
यहाँ मैया की मूर्ति स्थापित की थी। इसी मंदिर के पास काली मंदिर में
भीम गदा भी स्थापित है। पांडवों द्वारा स्थापित पांडवेश्वर नाथ शिवालय भी
इसी नगर में है। यहाँ गुरु द्रोणाचार्य ने मैया की प्रतिमा स्थापित की थी।
इसीलिए सिद्धपीठ का नाम गुरु ग्रामेश्वरी देवी पड़ा. भक्तों की गुरु
ग्रामेश्वरी देवी में अटूट आस्था है


प्रतिमा
मंगलवार को स्थापित किये जाने के कारण मैया को मंगला देवी भी कहा जाता है।
हर मंगलवार को मंदिर में कीर्तन- भजन का विशेष कार्यक्रम होता है।
नवरात्रों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। रेखा सक्सेना, राजकुमार, अर्चना ने
बताया कि मैया की उनपर विशेष कृपा है, मैया ने उन्हें सब कुछ दिया है।
भक्तों ने बताया कि मंदिर में आने के बाद उनके जीवन में क्रांतिकारी बदलाव
आया है।

mangala devi

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग