
Baba Ashram
फर्रुखाबाद. दिल्ली के बाद फर्रुखाबाद में बने बलात्कारी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के सिक्त्तरबाग आश्रम व कम्पिल आश्रम पर पुलिस ने छापा मारा लेकिन पुलिस अधिकारियों के कहने के बाबजूद जब दरवाजा नहीं खोला गया तो पुलिस को गेट तोड़ कर आश्रम के अंदर घुसना पड़ा। दिल्ली के रोहिणी में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में अय्याशी का आश्रम चला रहे ढोंगी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित का फर्रखाबाद से भी काफी पुराना नाता है। पुलिस ने आज यहां उसके 34 वर्ष पुराने आश्रम पर छापा मारा है। पुलिस ने बालिग और नाबालिग कुल 53 महिलाओं को भी बरामद किया है। जिन्हें पुलिस कोर्ट में पेश करने की बात कह रही है।
53 महिलाएं हुई बरामद-
इससे पहले भी इस आश्रम की गतिविधियों और संपत्ति को लेकर सीबीसीआइडी और आयकर विभाग की टीम भी जांच कर चुकी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इस मसले को लेकर कड़ी टिप्पणी की। इसके बाद बाबा दीक्षित पर पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। पुलिस ने आज वीरेंद्र देव दीक्षित के कंपिल कंपिल व सिकत्तरबाग स्थित आश्रमों छापा मारा। चर्चित बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के कंपिल व शहर के सिकत्तरबाग स्थित आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालयों में पुलिस ने आज सुबह छापेमारी शुरू की है। छापेमारी में पुलिस को आश्रम में कई तहखाने मिले हैं। पुलिस ने बालिग और नाबालिग कुल 53 महिलाओं को भी बरामद किया है।
सिकत्तर बाग आश्रम से 8, कम्पिल आश्रम से 45 महिलाएं हुई बरामद-
दिल्ली में आश्रम से छुड़ाई गई लड़कियों के बाद से ही बाबा फरार है। सूचना मिली थी कि बाबा फर्रुखाबाद के आश्रम में छिपा है। इसके बाद एसपी ने 100 से अधिक पुलिस फोर्स के साथ सिकत्तर बाग और कम्पिल के आश्रम में एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आश्रम के अंदर पुलिस की महिलाओं से झड़प भी हुई। आश्रम के अंदर कई तहखाने भी मिले हैं। सिकत्तर बाग आश्रम से 8 और कम्पिल आश्रम से 45 महिलाएं बरामद हुईं हैं। इसमें नाबालिग लड़कियां भी हैं। पुलिस सभी महिलाओं को कोर्ट में पेश करने की बात कह रही हैं।
सर्वोदय नगर में बाबा का आश्रम आध्यात्मिक विश्वविद्यालय है। एक महीने पहले भी यहां पर नाबालिग लड़कियों के होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी, लेकिन उस दौरान पुलिस को यहां पर कोई लड़की नहीं मिली थी, लेकिन सेविकाओं पर पुलिस ने कार्रवाई जरूर की थी साथ ही यहां के आश्रम संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
Published on:
23 Dec 2017 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
