
सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी पर असलहा लहराकर जमीन कब्जाने का लगा आरोप
फर्रुखाबाद. सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी पर कुछ लोगों ने जमीन कब्जाने जाने का आरोप लगाया है। लोगों ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके मकान के पीछे फर्रुखाबाद सपा जिला अध्यक्ष नदीम फारुखी प्लांटिग करा रहे हैं जिस प्लांटिग का रास्ता महिला के मकान से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने दबंग लोगों के साथ मिलकर खुलेआम असला लहराकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
मामला शमशाबाद थाना क्षेत्र का है जहां सपा जिला अध्यक्ष नदीम फारुकी प्लाटिंग का काम कर रहे हैं। उस प्लांटिग का रास्ता कुछ लोगों के मकान से निकालने की कोशिश कर रहे हैं जिसकी शिकायत फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्रा से की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं, इस मामले की जानकारी पुलिस अधिक्षक डा. अनिल मिश्रा से करनी चाही तो उन्होंने इस मामले पर कमेंट नहीं किया।
Published on:
02 Nov 2020 11:46 am
बड़ी खबरें
View Allफर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
