
Haute couture meets Indian heritage: Christian Dior's Mumbai fashion show celebrates culture, diversity...
Paris Haute couture meets Indian Heritage : गुरुवार को पॉपुलर ब्रांड Christian Dior का फॉल 2023 कलेक्शन पहली बार भारत में आयोजित किया गया था। यह फैशन शो मुंबई के गेटवे ऑफ़ इंडिया (Gateway of India) पर आयोजित किया गया।
गेट वे ऑफ इंडिया पर हुए इस शो की एंट्रेंस पर भारतीय संस्कृति और विरासत को दर्शाते हुए एक बड़ा तोरण सजाया गया जिस पर हाथी, मंडल, कमल, कामधेनु, टाइगर और मोर नजर आये। बेहद बारीक कारीगरी से फुलकारी, मिरर वर्क, फ्रेंच नॉट और कंथा वर्क से सजा यह हेंडीक्राफ्ट तोरण करीब 35,000 घंटे और 25 क्राफ्ट टेक्निक्स से बनाया गया है।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए Dior विमेंस वियर की क्रिएटिव डायरेक्टर मारिया ग्राज़िया चिउरी (Maria Grazia Chiuri) ने इस अनोखे तोरन इंस्टालेशन के बारे में पोस्ट शेयर किया। गेटवे ऑफ इंडिया पर Dior Fall 2023 के दौरान मेहमानों का स्वागत करने के लिए 14 मीटर लंबा इंस्टालेशन बनाया गया।
अपनी पोस्ट में मारिया ग्राज़िया चिउरी (Maria Grazia Chiuri) ने आगे लिखा, 'सदियों से भारत में वीमेन अपने घर में मेहमानों के स्वागत के लिए लोकल फैब्रिक को एम्ब्रॉयडरी और पैचवर्क से सजा कर तोरण तैयार करती आयी हैं। जब से मैंने मुंबई में अपनी दोस्त नेहाल के घर पर तोरण देखा था तब से ये मेरा सपना था कि इंडिया में अपने फैशन शो की स्थापना के लिए एक तोरण इंस्टॉलेशन बनवाऊंगी।'
इसके आगे उन्होंने लिखा, 'इंडिया में तोरण को अपने घर की एंट्रेंस पर सजाते हैं। यही सोच कर यहां गेटवे (गेटवे ऑफ़ इंडिया ) पर तोरण एक मेटाफर के रूप में सजाया है जो इंडिया के साथ हमारा कोलैबोरेशन, क्रॉस -कल्चरल इन्फ्लुएंसेस, हेरिटेज और ट्रडिशन्स का प्रतीक है।'
यह तोरण चाणक्य एटेलियर्स और चाणक्य स्कूल ऑफ क्राफ्ट (Chanakya Ateliers and Chanakya School of Craft) के सहयोग से स्पेशल हैंडीक्राफ्ट किया गया तोरण एक साइट - स्पेसिफिक आर्ट वर्क (a site-specific artwork) है।
Proud Parents : पूर्व मिस इंडिया और सुपरमॉडल मेहर जेसिया की बेटी मायरा भी Christian Dior शो में पहली बार रैंप पर उतरीं। मायरा के पापा एक्टर अर्जुन रामपाल,जो मेहर जेसिया के एक्स हस्बैंड हैं, ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बेटी मायरा रामपाल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'मेरी खूबसूरत नन्ही राजकुमारी, अपने पहले रनवे पर चलीं। वो भी #christiandior के लिए।
सबसे अच्छी बात ये थी कि ये सब उसने अपनी काबिलियत के दम पर किया है। ऑडिशन से लेकर फिटिंग तक वे सभी टफ कंपटीशन के बाद चुनी गयीं है। इसने हम सभी को बहुत प्राउड किया है। में उसकी सफलता, प्यार और खुशी के लिए कामना करता हूं। बधाई हो।'
A stunning array of fashion savvy guests : साथ ही गुरुवार शाम क्रिश्चियन डायर फॉल 2023 फैशन शो (Christian Dior Fall 2023 fashion show) में सितारों का काफिला लगा जिनमें सेलिब्रिटीज, डिजाइनर्स, मॉडल्स और बॉलीवुड एक्टर्स शामिल थे।
इस दिलचस्प फैशन शो में एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटू, डायना पेंटी, फेमस सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स की स्टार मैसी विलियम्स, अंबानी परिवार से राधिका मर्चेंट और ईशा अम्बानी, कपूर फैमिली से सोनम कपूर, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर और हर्षवर्धन कपूर, पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, रेखा, करिश्मा कपूर, अथिया शेट्टी, मीरा राजपूत, अनन्या पांडे, श्वेता बच्चन सहित कई सितारों ने शिरकत की।
Updated on:
31 Mar 2023 08:14 am
Published on:
31 Mar 2023 04:11 am
बड़ी खबरें
View Allफैशन
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
