8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Desi Fusion at Cannes 2023: कान फेस्टिवल में छाया देसी फ्यूजन, सारा अली और मृणाल ठाकुर ने पहनी स्टाइलिश साड़ी

Desi Fashion at Cannes 2023: इन दिनों चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में इंडियन सेलेब्स की बहार नजर आयी। इस फेस्टिवल के दुसरे दिन सारा अली खान और उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर वॉक की। इसी दौरान अपने ग्लैमर फोटोशूट के बाद मृणाल ठाकुर एक नए स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं। इनके अलावा ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर गुनीत मोंगा, डायरेक्टर मधुर भंडारकर, एक्टर्स विजय वर्मा, खुशबू और ईशा गुप्ता, मंत्री एल मुरुगन के साथ 'द इंडिया पवेलियन' (The Indian Pavilion) के उद्घाटन में दिखाई दिए। यहां सारा अली खान भी मौजूद थीं।

3 min read
Google source verification
cannesmrunal03.jpg

Desi Fusion at Cannes 2023: इन दिनों चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में इंडियन सेलेब्स की बहार नजर आयी। फेस्टिवल मैं इंडियन सेलेब्रिटीज ने लगाया देसी तड़का। इस फेस्टिवल के दूसरे दिन सारा अली खान और उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर वॉक की।

cannessara0.jpg

Chip Off the Old Block: फिर एक बार सारा अली खान के लुक को अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। सारा की इंस्टाग्राम फोटोज पर कमेंट करते हुए आर्टिस्ट सुखमनी बेदी ने कहा आप अपनी दादी शर्मिला टैगोर की तरह दिखती है। उन्होंने लिखा 'Replica of your grandma #sharmilatagore ji with her 60’s-70’s look in your first picture is breathtaking. (आपकी पहली तस्वीर में आपकी दादी #शर्मिलातागोर जी की 60-70 के लुक में लुभावनी लग रही है।)

cannesmrunal03.jpg

Desi Glamour and Glitz: देसी लुक की बात करें तो मृणाल ठाकुर भी कंटेम्पररी साड़ी में नजर आयीं। अपने ग्लैमर फोटोशूट के बाद मृणाल ठाकुर स्टाइलिश देसी लुक में दिखाई दीं। खूबसूरत बीड्स से एम्ब्रॉयडरी हुई इस साड़ी को डिजाइनर डुओ फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने डिजाइन किया है। मृणाल ने अपना लुक जिमी चू (Jimmy Choo) का फुटवियर और आउटहाउस ज्वेलरी (Outhouse jewellery) से झुमके पहन कर पूरा किया है।