23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Isha Ambani: ईशा अंबानी के बॉस लेडी लुक ने फैशन को दिया नया रुख, लेकिन क्रिस्टल से जड़ा बेशकीमती बैग ने लिया सारा अटेंशन

Isha Ambani: अंबानी परिवार की एकलौती बेटी ईशा अंबानी एक बार फिर बॉस लेडी लुक में नजर आकर सबको हैरान कर दीं। हसीना का लुक हमेशा ही चर्चे में रहता है, लेकिन उनके बेशकीमती बैग ने सबका ध्यान खींच लिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

MEGHA ROY

•

Updated: 16 Nov 2024, 2:33 PM IST

Isha ambani's boss lady look gave a new direction to fashion

Isha ambani's boss lady look gave a new direction to fashion

Isha Ambani: बेस्ट फैशन सेंस की बात आती है तो ईशा अंबानी का नाम हसीनों की लिस्ट में काफी मशहूर है। अपने नए लुक से सबको हैरान करने वाली ईशा अंबानी हाल ही में 13 नवंबर, 2024 को मुंबई की Jio World Plaza में आयोजित Tira’s flagship beauty store लॉन्च इवेंट में एक शानदार बॉस लेडी फैशन स्टेटमेंट का जलवा बिखेरती हुई नजर आईं। इवेंट में ईशा अंबानी फैशनेबल सूट-बूट में दिखीं। लुक को देखकर लोगों की नजरें थम गईं। लेकिन उनके हाथों में जो कस्टमाइज्ड बैग था, उसने सबका ध्यान खींच लिया, जो उनके सूट लुक को काफी अलग तरीके से और स्टाइलिश बना रहा है। लोगों को ईशा अंबानी के स्टाइल करने का नया तरीका नजर आया।

ईशा अंबानी ने पहना जियोर्जियो अरमानी का कस्टमाइज्ड सूट

ईशा का लैवेंडर कलर का क्लासी ब्लेजर और पैंट्स जियोर्जियो अरमानी के नए कलेक्शन से है, जिसे हर बार की तरह ईशा अंबानी की डिजाइनर सेलिब्रिटी अनाइता श्रॉफ ने स्टाइल किया है। अपनी मां के साथ ईशा अंबानी इस इवेंट में पहुंची, जो ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें- Isha Ambani: ईशा अंबानी का ब्लैक एंड व्हाइट लुक, सिंपल स्टाइल में भी जलवा है

हसीना का आकर्षक लुक

ईशा के पहने हुए ड्रेस की बात करें तो उनके कपड़े का मटेरियल साटन का है। फूल सेल्वेज के ब्लेजर में वह शानदार नजर आ रही हैं। ब्लेजर की एक बटन बंद करके उन्होंने अपनी नेकलाइन पर एक प्यारा सा स्टेटमेंट बो स्कार्फ को एक एक्सेसरी के रूप में इस्तेमाल किया है,जो उनके बॉस लेडी लुक को अच्छे से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। साथ ही, उन्होंने इससे मैचिंग वेस्टकोट और स्ट्रेट-फिट पैंट्स को लुक में नया ग्लैमर ऐड करने के लिए पेयर किया है, जिससे उनका लुक काफी क्लासी, एलिगेंट और एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी लग रहा है। ईशा ने अपने लुक को फ्लावर शेप स्टड ईयररिंग्स और सेम पैटर्न वाली रिंग से एक खास ट्विस्ट दिया, जो बेहद स्टाइलिश और आकर्षक हैं । साथ ही, उन्होंने एक और डायमंड रिंग भी पहनी, जो उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना रही । लुक को कम्प्लीट करने के लिए, उन्होंने सिल्वर शाइनी हील्स चुनी, जो उनकी स्टाइल स्टेटमेंट को और निखार रही है।

कस्टमाइज्ड बैग ने एलिगेंट ग्लैमर जोड़ा

ईशा के आकर्षक बैग ने उनके आकर्षक लुक को काफी सुंदर तरीके से कॉम्प्लीमेंट किया है। उनका शानदार क्रिस्टल बो बैग उनके क्लासी लुक को बेहतरीन तरीके से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। हाथ में डिज़ाइन किया हुआ बैग, जो सिल्वर क्रिस्टल बो क्लच है, उनके स्टाइल में एक हाईलाइट का काम कर रहा है। लोगों को इनके लुक से ज्यादा उनके क्लच ने सारी अटेंशन खींची। इस बैग की कीमत ₹5,06,343.70 बताई गई है, जो Judith Leiber ब्रांड का है।

मेकअप ने फेस फीचर्स को किया एलिगेंट

मेकअप की बात करें तो ईशा ने इसे काफी मिनिमल और एलिगेंट रखा है। लिप्स की बात करें तो उन्होंने ब्राउन कलर की नूड लिपस्टिक लगाई है और सटल आईज ने उनकी आंखों को काफी अच्छे से डिफाइन किया है। उनका मेकअप उनके फेस फीचर्स को काफी एलिगेंट बना रहा है। बालों को उन्होंने मिडल पार्टिशन बनाकर लुक को क्लासी बनाया है।

इसे भी पढ़ें- Isha Ambani: काले आउटफिट में ईशा अंबानी ने किया धमाल… लेकिन बैग ने खींचा महफिल की स्पॉटलाइट