
Jodi Turner Smith: मॉडल और ब्रिटिश एक्ट्रेस जुडी टर्नर स्मिथ भी मिलान फैशन वीक के दौरान मौजूद थीं। उन्होंने शानदार ब्लैक और गोल्ड मैटेलिक ड्रेस के थाई हाई बूट्स पहने थे।

Kim Kardashian : अमेरिकन सोशलाइट और बुसिनेसवमन किम्बर्ली नोएल कार्दशियन उर्फ़ किम कार्दशियन डोलचे एंड गब्बाना के शो मैं नजर आयीं। अपनी लाल ड्रेस में वे खूबसूरत तो लग रहीं थी मगर देखने वालों ने कहा उनसे मुश्किल से चला जा रहा था। यह पहली बार नही है के किम ने इस तरह से स्टाइल किया है। पहले भी वे अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहीं है।

Dakota Johnson : गुच्ची फैशन शो में 'फिफ्टी शेड्स ऑफ़ ग्रे' की एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन ने शिरकत की। डकोटा ने काले रंग के बॉडीसूट को मिनीस्कर्ट और मैचिंग ब्लैक जैकेट के साथ पेअर किया।

Dua Lipa : ब्लैक तो कई सेलेब्रिटीस का फेवरट कलर है। कुछ लोग उसे बड़ी स्टाइल के साथ पहनते हैं कुछ इसी अंदाज़ में खूबसूरत दुआ लीपा, ब्रिटिश और अल्बानियाई सिंगर और सॉन्ग राइटर ने ब्रांड जी सी डी (GCD) के शो में दिखीं। उन्होंने ऊपर से नीचे तक लेस वाला सी-थ्रू जंपसूट पहना।

Halle Bailey and DDG: अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग राइटर हालेलिन बेली उर्फ़ हेली बेली पॉपुलर ब्रांड गुच्ची के फॉल 2023 शो में पस्टेल पिंक कलर की स्लिप ड्रेस में नज़र आयीं। मेकअप के लिए उन्होंने ड्रेस से मैचिंग पिंक आई शैडो और ग्लॉसी पिंक लिप्सस्टिक लगाई। वे अपने बॉय फ्रेंड डी डी जी उर्फ़ डेरिल ड्वेन ग्रैनबेरी जूनियर (Darryl Dwayne Granberry Jr. aka DDG) के साथ क्लिक हुईं। (Photos : Instagram)