24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेडिंग सीजन में दूल्हे के लिए आई नई वेडिंग स्टाइल ऑफबीट रंगों की शेरवानी

दूल्हे के नए फैशन स्टाइल में इन दिनों ऑफबीट रंगों की शेरवानी चलन में हैं। पार्टनर के लहंगे से मैच करते रंग की शेरवानी और सूट को भी काफी पसंद किया जाने लगा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 22 Sep 2018, 1:51 PM IST

Wedding,Marriage,lifestyle,relationship,relationship tips in hindi,lifestyle tips in hindi,fashion tips in hindi,

lifestyle tips in hindi, fashion tips in hindi, wedding, marriage, lifestyle, relationship tips in hindi, relationship

व्हाइट, ऑफव्हाइट, क्रीम, गोल्डन आदि रंगों की शेरवानी तो हर समय से ट्रेंड में रहता है, लेकिन दूल्हे के नए फैशन स्टाइल में इन दिनों ऑफबीट रंगों की शेरवानी चलन में हैं। पार्टनर के लहंगे से मैच करते रंग की शेरवानी और सूट को भी काफी पसंद किया जाने लगा है। इसको पहनकर आप अपनी शादी या पार्टी को चार चांद लगा सकते हैं।

क्रेजी रंगों का चलन
गू्रम स्टाइल में व्हाइट, ऑफव्हाइट और ब्राइट रंगों के बजाय आजकल ऑफबीट रंगों जैसे ब्लैक, गे्र, चारकोल, यलो, ब्राउन, गोल्डन, सिल्वर आदि का चलन ज्यादा है। पार्टनर के आउटफिट से कम्पेयर होता ग्रूम आउटफिट खासतौर पर ध्यान में रखा जाने लगा है। यदि ब्राइड के आउटफिट का रंग ब्राइट है तो उसी अनुसार दूल्हे का आउटफिट तैयार किया जाता है।

यह भी पढ़ेः किसी के पसंदीदा कलर से जानिए उसके भूत, भविष्य और वर्तमान की सारी बातें

यह भी पढें: प्रेमिका को पाने के लिए इस मंदिर में युवा करते हैं पूजा, बच्चे-बूढ़ों को अंदर घुसने की है मनाही

डिजाइन में हो रहे हैं बदलाव
आउटफिट के रंगों के अलावा आजकल डिजाइन पर भी काफी एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं। बूटे के अलावा मोटिफ्स और पैटर्न में कई बदलाव हो गए हैं। कुछ शेरवानी में फ्रंट, बैक या फिर सिर्फ गले वाले हिस्से पर वर्क किया होता है। वेडिंग के नए ट्रेंड की बात करें तो इन दिनों ब्राइड गू्रम के ऐसे आउटफिट भी डिमांड में हैं जो एक-दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करते हुए हों।

पार्टली डिजाइन आउटफिट
दुल्हन के लहंगे के कलर और पैटर्न को ध्यान में रखकर भी इन दिनों दूल्हे की ऐसी शेरवानी डिजाइन की जाती हैं जिसमें लहंगे की बॉर्डर का डिजाइन आ जाए या किसी कलर को उसमें सम्मिलित किया जाए। फुल लेंथ के अलावा शॉर्ट लेंथ शेरवानी व पार्टली लेंथ (फ्रंट छोटा और बैच लंबा) काफी चलन में है। एसेसरीज के अनुसार भी शेरवानी डिजाइन होती है।