14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Latest summer fashion: आपके वार्डरॉब के लिए स्टाइलिश समर ड्रेसेस

Latest summer fashion inspired by fashion shows : गर्मियों का मौसम लगभग आ ही गया है। मौसम के साथ बदलते आपके मूड की तरह ही आपके वार्डरोब को भी अपडेट करने का समय आ गया है। इससे पहली की आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर जाकर यह सोचने में अपना सारा वक्त बिता दें की क्या लें क्या नहीं, हम आपके लिए लाएं है कुछ ऐसी स्टाइल्स जो इस साल (समर 2023) में ट्रेंड में रहेंगी।

3 min read
Google source verification
girl-3514050_1280.jpg

स्प्रिंग समर कलेक्शन आपके वार्डरोब के लिए

Summer Dresses 2023 : समर सीजन आते ही सूरज की किरणे तेज़ होने लगती हैं। जल्द ही यही तेज़ी आपके शरीर में भी सूफर्ति बन कर नजर आएगी। ऐसे में कुछ कॉटन कुछ कूल ड्रेसेज पहनने का दिल तो जरूर करेगा। यही सही समय है अपने वार्डरोब को भी अपडेट करने का। आने वाले कुछ महीने धूप को लगाना होगा गले, ऐसे में आपको कुछ ऐसा चाहिए जो ना सिर्फ पहनने में आसान हो बल्कि कुछ ऐसा भी जो ट्रेंडी होने के साथ ही आपके मूड को भी रिफ्लेक्ट करे। यहाँ हम लाएं हैं खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट से लेकर कूल वाइट ड्रेस और भी ऑप्शन । इनमें से कुछ ऑप्शन टॉप फैशन शोज से इंस्पायर्ड हैं। जानने के लिए पढ़िए :


फ्लोरल ड्रेस :

फ्लोरल गर्मियों का पेटेंट हो जाना चाहिए । येह हर बार यह नए रंग में लौट ही आता है। हाल ही में हुए न्यूयॉर्क फैशन वीक (New York Fashion Week 2023 ) में कई डिजाइनर्स जैसे कैरोलिना हेरेरा (Carolina Herrera) और ट्रान फुओंग हो ( Tran Phuong Hoa) ने फ्लोरल ड्रेसेस शोकेस किये।

एक तरफ जहाँ हेरेरा ने मनमोहक फ्लोरल प्रिंट्स के ड्रेसेस प्रेजेंट किये वहीं दूसरी और ट्रेन फुओंग ने फ्लोरल लेस, ऍप्लिक और एम्ब्रॉयडरी का कलेक्शन साझा किया। न्यूयॉर्क फैशन वीक 2023 से देख कर आप भी अपने वार्डरॉब में इसे इसकी जगह दे दीजिये। (photo : Instagram)


क्रोशिए ड्रेस :

क्रोशिए एक ऐसा आर्ट है जिसमें क्रिएटिविटी कभी खत्म नहीं होती। इन दिनों क्रोशिए का फैशन जोरों पर है। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपको कई क्रोशिए के ऑप्शन मिल जाएंगे। अगर टॉप डिजाइनर्स की मानें तो वार्डरॉब में क्रोशिए ड्रेस होना ठीक वैसे ही अनिवार्य है जैसे की ब्लैक ड्रेस।

यहाँ तक की अपने स्प्रिंग समर 2023 कलेक्शन (Spring Summer 2023) के लिए डिजाइनरस प्रोएंज़ा शॉउलर (Proenza Schouler ) ने बेला हदीद, केंडल जेनर (Bella Hadid, Kendall Jenner) सहित दूसरे मॉडल्स को दिलकश क्रोशिए क्रिएशन में रैंप पर उतरा।


गिंघम ड्रेस :

फिर लौट आया है गिंघम स्टाइल; हल्के कॉटन ड्रेस जो आमतौर पर सफेद और बोल्ड रंग के चेक्स में मिलते हैं। पिछले साल से लेकर इस साल तक अपने सफर को कंटिन्यू कर रहा है गिंघम स्टाइल।

हालाँकि यह फैशन मेन और वूमेन दोनों के लिए है पर जो खूबसूरती वीमेन की ड्रेस में आती है उसका कोई जवाब नहीं। एक या दो गिंघम ड्रेस अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें।


ओवरसाईज़ेड टी- शर्ट/ शर्ट ड्रेस :

केजुअल सा दिख्नने वाला यह कम्फर्टेबल ड्रेस सही प्रिंट्स और फैब्रिक के साथ काफी फैशनेबल लगता है। कई टॉप ब्रांड्स ने इस स्टाइल को प्रमोट किया है। यहाँ तक की बड़े फैशन शोज में इसने अपनी जगह बनाई है। गर्मियों के लिए ब्राइट कलर में एक ऐस अड्रेस आप भी ले आइए।


वाइट ड्रेस
:

आप आसानी से इसे समर्स की सबसे इम्पोर्टेन्ट ड्रेस कह सकते हैं। वाइट ड्रेस की गर्मियों में उतनी ही जरूरत है जितनी किसी खास मौके के लिए ब्लैक ड्रेस की। फ्लेर कट हो या स्ट्रैट कट या फिर असीमेट्रिकल, वाइट ड्रेस हर स्टाइल में सुन्दर लगती है।

इस ड्रेस की खासियत यह है की आप इसे सही एक्सेसरीज, फुटवियर और हैंडबैग के साथ मैच करके किसी भी vacation के लिए तैयार कर सकते हैं। किसी भी ऑनलाइन स्टोर पर आपको वाइट ड्रेस पांच सौ रुपये से लेकर तीन हज़ार रुपये तक आसानी से मिल जायेगी।
(Photos credit : Myntra)