Gorgeous Designer Blouses : क्या आप भी अपनी कजिन या बेस्ट फ्रेंड की शादी में ग्लैमरस और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं ? क्या आप भी शानदार लेहंगा, डेलिकेट दुपट्टा और फैशनेबल ब्लाउज फ्लॉन्ट करना चाहती है? अगर आप हैं दुल्हनिया की दोस्त तो उनकी वेड़िंग के लिए यहां से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। पॉपुलर डिजाइनर्स फाल्गुनी-शेन पीकॉक (Falguni-Shane Peacock) के इस नए कलेक्शन में आपको इंस्पिरेशन की कमी नहीं मिलेगी। इस डिजाइनर डुओ (designer duo) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीरें साझा की हैं।
Stunning Designer Blouses : ब्राइड्समेड्स किसी भी शादी के फंक्शन की जान होती है। दुल्हन का हर काम करने से लेकर उसके लुक से अपना लुक मैच करती हुई इस सहेली के ड्रेस दुल्हन की सुंदरता भी खूब होती है। साथ ही उसका अपना लुक दुल्हन के लुक को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ब्राइड्समेड, यानी दुल्हन की सखी सहेली को ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक देने के लिए अपने लेटेस्ट लेहेंगा कलेक्शन में पॉपुलर डिजाइनर्स फाल्गुनी शेन पीकॉक ने बहुत ही खूबसूरत लहंगे डिजाइन किये हैं जो पस्टेल, हल्के और ताज़ा रंगों में तैयार किये गए हैं। पिंक- पीच के पेस्टल शेड्स से लेकर बेज- आइवरी के लाइट शेड्स तक, बारीक एम्ब्रॉयडरी और डेलिकेट मोटिफ्स से बने ये लहंगे ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है जो किसी भी दुल्हन की सहेली का दिल लुभा लेगा।
Classy and Chic : इन लेहेंगा सेट की एक और बात जो हमें बहुत पसंद आयी वो हैं इनके ब्लाउज डिजाइन जो बेहद सोफेस्टिकेटेड और क्लासी हैं। कॉन्फिडेंस, ग्लैमर और अपने कूल लुक से डिजाइन किये हुए यह ब्लाउज आज की जनरेशन के बेबाक ऐटिटूड को मिरर करता है। हालांकि मन तो सभी का होगा इस तरह का क्लासी लुक पहनने का, लेकिन अक्सर कइयों के मन में एक ही बात आती है 'मम्मी नहीं मानेगी'। मम्मी को मनाने की कोशिश करना बहराल, इन डिजाइंस को देखिये और इनसपिरे हो जाइये एक ऐसे ब्राइड्समेड लुक के लिए जो अनोखा और आकर्षक है।
Ready to Turn Heads : इस तरह के एलिगेंट और ग्लैमरस ब्लाउज शादी की भीड़ में ब्राइड्समेड को डिफरेंट लुक देते हैं। आखिर अपनी बेस्ट फ्रेंड या फेवरट कजिन की शादी एक ब्राइड्समेड के लिए किसी रेड कारपेट पर शिरकत करने से कम तो नहीं। यही तो मौका है जी भर के तैयार होने का, फंक्शनस को एन्जॉय करने का और खिलखिला कर हसने का वार्ना आमतौर पर रिश्तेदरों की शादी में तो एक हलकी मुस्कान चेहरे पर लगा कर निकल पड़ते हैं।
Bold is Beautiful : इन दिनों प्लंजिंग नेकलाइन, बैकलेस डिज़ाइनर ब्लाउज़ कॉंफिडेंट और बोल्ड चॉइस बन गए हैं। डीप कट और ओपन बैक कैरी करने के लिए मॉम की परमिशन के साथ-साथ कॉन्फिडेंस एंड कम्फर्ट भी चाहिए। अगर ये हैं तो यह ब्लाउज डिजाइन आपके लिए है।
Celebrating Confidence : डिजाइनर्स फाल्गुनी शेन पीकॉक का यह लहंगा सूट कलेक्शन इम्प्रेसिव होने के साथ ही काफी दिलचस्प भी है। इसके ब्लाउज डिजाइन एक फैशन-फॉरवर्ड वीमेन के लिए परफेक्ट हैं। इनकी बोल्ड डिजाइन उन वीमेन के लिए है जो इन्हे कॉन्फिडेंस और करेज के साथ कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें : सेलिब्रिटीज ने पहने डिजाइनर ब्लाउज जो फैशन ट्रेंड पर कर रहे हैं राज