
फ़तेहपुर: ललौली थाना क्षेत्र के डड़ीवा डेरा मजरे अढावल गांव में प्रेमी प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों की तबियत बिगड़ने पर स्वजन दोनों को आनन फानन निजी साधन की सहायता से इलाज के लिए बहुआ पीएचसी लेकर गये। जहां डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कृष्णा निवासी जमरौली थाना जाफ़रगंज का उसकी बहन की ननद ललौली थाना क्षेत्र के डड़ीवा डेरा मजरे अढावल निवासी शिव मोहन की लगभग 18 वर्षीय पुत्री से विगत छः माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो कि अक्सर बहन से मिलने के बहाने बहन की ससुराल जाता था। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। बीते दिन कृष्णा अपनी प्रेमिका से मिलने अपनी बहन के घर आया। जहां बीती देर रात दोनों को प्रेमालाप करते आपत्तिजनक अवस्था मे स्वजनों ने देख लिया। जिस पर स्वजनों ने दोनों को डांट दिया और प्रेमी कृष्णा को आइंदा कभी गांव न आने तक की हिदायत दे डाली। स्वजनों की डांट से क्षुब्ध व लगाई गई पाबंदियों की वजह से दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाते हुए जहर खा लिया। रात में दोनों की तबियत बिगड़ने पर स्वजनों को जानकारी हुई।
स्वजन दोनों को आनन फानन इलाज के लिए निजी साधन की सहायता से बहुआ पीएचसी लेकर गये। जहां डॉक्टरों ने दोनों की नाजुक हालत को देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया जहां दोनो का उपचार चल रहा है।
फतेहपुर से विवेक मिश्रा की रिपोर्ट
Updated on:
17 Jul 2024, 10:26 PM IST
Published on:
17 Jul 2024, 10:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.