25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों की मौत, एक ही बाइक पर सवार थे चार भाई

बुधवार की शाम फतेहपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। दुर्घटना में एक चचेरा भाई और दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

2 min read
Google source verification
Up news, fatehpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, बाइकों की भिड़ंत, तीन मरे

फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐराया मशायक गांव के पास सड़क सुरक्षा में लापरवाही ने तीन भाइयों की जान ले ली, इस हादसे में चौथा भाई और एक अन्य युवक घायल हो गये हैं। दुर्घटना के समय रिश्तेदारी में हो रहे शादी समारोह में जा रहे थे, चार भाई इन्ही बाइक पर सवार होकर निकले।

कुछ दूर जाते ही एक बाइक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीन भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटनास्थल पर ही तीन भाइयों की हुई मौत

दुर्घटना के बाद तड़पते घायलों को देख बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दिए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक ही बाइक पर सवार होकर चार भाई जा रहे थे

पुलिस ने मृतकों की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पतरहा गांव निवासी राजेंद्र सिंह, मनथाल सिंह और गोरेलाल के रूप में हुई है। बुधवार को रिश्तेदारी में शादी समारोह था।

इसी में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के चार लोग श्याम सिंह, उनके भाई मनथाल सिंह, गोरेलाल और चाचा के पुत्र राजेंद्र सिंह एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव जा रहे थे।

सामने से आ रही बाइक से हुई जोरदार टक्कर

इसी दौरान सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गौती गांव निवासी मोतीलाल पासवान अपनी मोटरसाइकिल से सामने से आ गए। दोनों मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में राजेंद्र सिंह, मनथाल सिंह और गोरेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं श्याम सिंह और मोतीलाल पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगांव भेजा। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद फतेहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के शव कब्जे में ले लिये गये हैं आगे की जांच जारी है।