23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस सांप ने लिखी खौफनाक स्क्रिप्ट, चैलेंज दे युवक को 7 बार डसा, अब वन विभाग के छूटे पसीने

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अजीब घटना सामने आई है। यहां एक सांप ने युवक को नौ बार डसने का चैलेंज किया है। इस चैलेंज से युवक और उसका पूरा परिवार दहशत में है।

less than 1 minute read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जो हुआ है वो किसी डरावनी फिल्म की स्क्रिप्ट से भी ज़्यादा खौफनाक है। यहां एक सांप ने युवक को नौ बार डसने का चैलेंज दिया और अब तक सात बार उसे डस चुका है। 24 साल के विकास के साथ हुई इस घटना पर भले ही यकीन करना मुश्किल होगा लेकिन ये सच है।

सांप ने युवक को किया चैलेंज

इस सांप के चैलेंज को अब वन विभाग ने स्वीकार कर लिया है और सांप को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है लेकिन अब इस टीम के भी पसीने छूट रहे हैं। इस सांप ने विकास को 40 दिन में सात बार विकास को काट चुका है। इतनी बार काटने के बाद भी वह बच गया।

सांप को पकड़ेगा वन विभाग

वहीं इस मामले के सामने आने के बाद डीएफओ की अगुवाई में वन विभाग की टीम उस अस्पताल पहुंची जहां सात बार काटने के बाद युवक का इलाज हुआ। डीएफओ रामानुज त्रिपाठी ने इस घटना के जानकारी लेने के बाद बताया कि, 'हमारी टीम आज ही घर जाने वाली है लेकिन पता चला की आज घर बंद है, वो लोग बाहर गए हुए हैं। कल या परसों में मेरी टीम फिर वहां जाएगी अगर वहां पर सांप है तो उसको रेस्क्यू करेंगे।'