
बड़ी देवरी गांव के सत्यवान सोनी की बड़ी बहन शशि की शादी सात साल पहले पड़ोसी गांव के दीपक सोनी से हुई थी। सत्यवान के घर पर उसकी मौसी की 17 वर्षीय बेटी भी रहती थी, जिसकी मां की मौत 12 साल पहले हो गई थी। परिजनों के अनुसार दीपक का ससुराल आना-जाना था। इसी दौरान उसने अपनी नाबालिग मौसेरी साली को प्रेम जाल में फंसा लिया।
करीब एक सप्ताह पहले वह लड़की को लेकर फरार हो गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि लड़की के नाम कानपुर में बड़ा मकान और प्रॉपर्टी है, जिसे हड़पने के लिए दीपक ने यह कदम उठाया।
सत्यवान ने इस मामले की शिकायत जोनिहा चौकी में की थी। रविवार शाम करीब 6 बजे चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया। दीपक अपनी बोलेरो से नाबालिग को लेकर पहुंचा, जबकि सत्यवान अपने मौसेरे भाई मनोज और दोस्त अन्नू सोनकर के साथ एक ही बाइक से वहां पहुंचे। चौकी में काफी देर बहस हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। परिजनों के अनुसार, रात अधिक होने के कारण चौकी प्रभारी ने नाबालिग को आरोपी दीपक के साथ घर जाने की अनुमति दे दी।
चौकी से निकलने के बाद दीपक अपनी बोलेरो लेकर आगे चल रहा था जबकि बाइक सवार तीनों युवक उसके पीछे थे। चौकी से कुछ दूर पहुंचते ही दीपक ने अचानक गाड़ी मोड़ी और पीछे से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए, जिन्हें दीपक बोलेरो से कुचलता हुआ फरार हो गया।
भागने के दौरान आरोपी ने दो और बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें सुरेंद्र कुमार, उनकी बहन ममता और दो बच्चे घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मनोज सोनी और अन्नू सोनकर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सत्यवान ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Published on:
13 Apr 2026 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allफतेहपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
