25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉन्वेंट स्कूल के शौचालय में छात्र ने किया छात्रा से रेप; दुष्कर्म के बाद….

Crime News: कॉन्वेंट स्कूल में शर्मनाक वारदात हुई। यहां एक छात्र ने छात्रा को शौचालय में ले जाकर उसके साथ रेप किया। जानिए पूरा मामला क्या है?
2 min read
Google source verification
शर्मनाक वारदात। प्रतीकात्मक तस्वीर

शर्मनाक वारदात। प्रतीकात्मक तस्वीर

Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में स्थित कॉन्वेंट स्कूल से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक 12 साल के किशोर पर अपनी ही स्कूल की कक्षा एक की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना स्कूल परिसर के भीतर ही अंजाम दी गई, जिससे स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और बच्चों की निगरानी पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

शौचालय में वारदात और घटना का खुलासा

पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि यह घिनौनी वारदात सोमवार शाम करीब 4:00 बजे के आसपास हुई। आरोपी किशोर, जो कि उम्र में पीड़िता से काफी बड़ा है, मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल परिसर में बने शौचालय (Toilet) में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। हैरान करने वाली बात यह है कि स्कूल के भीतर इतनी बड़ी घटना घट गई और किसी भी शिक्षक या कर्मचारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए।

तकलीफ बढ़ने पर मासूम ने बयां किया दर्द

मासूम बच्ची जब घर पहुंची, तो वह काफी डरी और सहमी हुई थी। रात करीब 8:00 बजे जब उसकी शारीरिक तकलीफ बढ़ने लगी और असहनीय दर्द हुआ, तब उसने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। बच्ची की बात सुनकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे तुरंत अपनी तड़पती हुई बच्ची को लेकर राधानगर थाने पहुंचे।

परिजनों का भारी हंगामा और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने राधानगर थाने का घेराव कर लिया और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों की मांग थी कि ना केवल आरोपी छात्र, बल्कि स्कूल के उन कर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए जिनकी लापरवाही से यह घटना घटी।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) अभिमन्यु मांगलिक तुरंत राधानगर थाने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्कूल में मंगलवार को पहचान परेड कराई जाएगी। साथ ही मासूम का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया जा रहा है।

कानूनी प्रक्रिया और आगामी कदम

थानाध्यक्ष राधानगर, विनोद मौर्य ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। मासूम बच्ची को तुरंत डॉक्टरी परीक्षण (Medical Examination) के लिए भेजा गया है।

पहचान परेड: SP ने स्पष्ट किया है कि मंगलवार को स्कूल में आधिकारिक तौर पर पहचान परेड कराई जाएगी, जिससे आरोपी की शिनाख्त सुनिश्चित की जा सके।

बड़ी खबरें

View All

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग