2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएसपी की सरकारी गाड़ी के साथ रील बनाकर किया वायरल, जाना पड़ा जेल

यूपी के फतेहपुर जिले में डीएसपी की सरकारी गाड़ी के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालना भारी पड़ गया। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
dsp_car.jpg

फतेहपुर: फतेहपुर जिले में डीएसपी की सरकारी गाड़ी के साथ रील बनाना भारी पड़ गया और रील बनाने के तीन शौकीनों को जेल की हवा खानी पड़ गई। हुआ यूं कि बिंदकी तहसील में बने डीएसपी कार्यालय के सामाने डीएसपी की सरकारी गाड़ी खड़ी थी। विजय कुमार, उमेश कुमार और कुलदीप ने सरकारी गाड़ी के साथ अपनी रील बनाई, और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीएसपी की गाड़ी के साथ युवकों की रील वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आई। रील बनाने वाले युवकों की तलाश शुरू हुई और उन्हे गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कर लिया। तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया।

रील बनाने में कई लोगों पर हो चुकी है कार्रवाई
वैसे तो लोगों को रील बनाकर वायरल करने में खासा मजा आता है। कुछ लोग रील बनाने के ज्यादा ही शौकीन होते हैं। ऐसे में कई लोग रील बनाते समय कुछ ऐसी गलती भी कर चुके हैं, जिसमें उन्हें जेल जाना पड़ा है। जिसमें असलहे के साथ रील बनाना ज्यादा ही लोगों को भारी पड़ा है। असलहे के साथ रील बनाकर वायरल करने में कई लोगों को हवालात जाना पड़ा है।

Story Loader