
फतेहपुर: अमौली कस्बे में चल रहे निजी हॉस्पिटल और पाली क्लीनिको में इलाज के नाम पर पर्दे के पीछे बड़ा खेल चल रहा है। चौकाने वाला मामला तब सामने आया, जब चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ ने विगत कुछ माह पूर्व एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर अपनी हवस का शिकार बना डाला था। पीड़िता नाबालिग किशोरी ने परिजनों को न बताकर मामले को दबा दिया था लेकिन कुछ माह बाद नाबालिग किशोरी के छह माह का गर्भ ठहर गया तब परिजनों को जानकारी हुई। जिन्होंने बिना किसी को बताये गांव की आशाबहू से मिलकर अमौली कस्बे में चल रहे एक निजी हॉस्पिटल में बिना किसी को सूचना दिए गर्भपात करा डाला। जिसकी स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है। घटना का राज तब खुला तब सोशल मीडिया में आशाबहू की रिकॉर्डिंग गर्भपात कराने की वायरल हुई। वायरल ऑडियो में आशा बहु ने गर्भपात कराने वाले कस्बे के दो हास्पिटलों का नाम भी लिया है।
बता दें कि कस्बे में कई अवैध व मानक विहीन अस्पताल स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से संचालित हैं जहां लंबे समय से गर्भपात का धंधा फल फूल रहा है। अमौली सीएचसी में तैनात एक एएनएम नर्स, आशा बहुओ को समझाकर प्रसूताओं को बेहतर इलाज के नाम पर निजी अस्पतालों में ले जाती है। जहां जांच, ऑपरेशन व दवाओं के नाम पर उन्हें लूटा जाता है।
इस मामले में पुलिस ने दिया ये जवाब
इस बावत चाँदपुर थाना प्रभारी बच्चेलाल ने बताया किसी भी पक्ष से लिखित शिकायती पत्र नही मिला है। खबर की जानकारी सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है। शिकायती पत्र मिलता है तो जांचकर कार्रवाई की जायेगी।
फतेहपुर से विवेक मिश्रा की रिपोर्ट
Updated on:
19 Jul 2024, 12:34 PM IST
Published on:
19 Jul 2024, 12:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.