4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिशनरी को खतरा बताकर शुआट्स के वीसी आरबी लाल ने अमेरिका से मांगे थे फंड

धर्मांतरण के मामले की जांच में विदेशी फंडिंग के मामले सामने आए हैं। प्रयागराज के एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट नैनी यानी शुआट्स के वाइस चांसलर आरबी लाल विदेश से पैसे मंगाए थे। पाकिस्‍तान से भी रुपए की डिमांड की थी।

2 min read
Google source verification
rb_lal.jpg

आट्स सोसाइटी बोर्ड के सदस्य डॉ. आइजक फ्रेंक ने पुलिस के पूछताछ में खुलासा किया है। उन्होंने बताया इंस्टीट्यूट के वीसी आरबी लाल मिशनरी को खतरा बताकर अमेरिका, कनाडा, और लंदन से रुपए मंगाए थे। दावा किया कि न्यूयार्क और लॉस एंजिल्स से वीसी के 15 बैंकों की 70 ब्रांचों के खातों में 2013 में पांच लाख डालर यानी करीब 31 करोड़ भेजे गए।

फंडिंग से जुड़े प्रमाण भी पुलिस को दिए
डॉ. आइजक फ्रेंक से पुलिस ने 75 सवालों के जबाव दिए। उसने पुलिस को फंडिंग से जुड़े प्रमाण भी पुलिस को दिए। एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के वाइस चांसलर आरबी लाल करीब 22 साल से तैनात हैं। पाकिस्तान और कनाडा से भी लिंक हैं।

पाकिस्तान से मांगे थे रुपए
डॉ. आइजक फेंक ने बताया, "15 मार्च 2005 को हुज्जी मिनिस्ट्री के जनरल सेकेट्री शोहेल मस्कीन सियालकोट कैंट पाकिस्तान को मेल किया था। 30 हजार व्यक्तियों के लिए प्रति नाइट 10 हजार की डिमांड की थी। वीसी आरबी लाल ने रायबरेली में यीशू दरबार के लिए कनाडा के डिविल फिल की पत्नी डायना से रुपये मांगे थे। एटीएस भी इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस बना सकती है सरकारी
डॉ. आईजक फ्रेंक को पुलिस सरकारी गवाह बना सकती है। उन्होंने पुलिस को जांच में सहयोग करने और साक्ष्य दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि इसका विरोध कर रहे थे।

चांसलर हैदराबाद में बीमार एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के चांसलर जेटी अलिवर का बयान को इंतजार करना पड़ सकता है। फ्रेन्क ने बताया कि चांसलर अभी बीमार चल रहे हैं और वह हैदराबाद में अपना इलाज करा रहे हैं।

वाइस चांसलर जा चुके हैं जेल
डॉ. आइजक फ्रेंक ने बताया कि वाइस चांसलर फर्जीवाड़े के एक मामले में पहले जेल जा चुके हैं। एक व्यक्ति की मौत के बात फर्जी हस्ताक्षर कर 25 लाख रुपये निकाल लिए थे। फ्रेन्क ने बताया कि शिकायत विधानसभा के एक वरिष्ठ सदस्य से की थी। प्रमुख सचिव को भी लिखा-पढ़ी की थी। मामले की जांच भी शुरू हुई, लेकिन ऊंची पहुंच और रसूख के दम पर उसे दबा दिया गया।

"यूजीसी नियमों के विरुद्ध खोले गए स्कूल"
डॉ. आइजक फ्रेंक ने बताया, "वीसी आरबी लाल ने यूजीसी नियमों को दर किनार कर प्रयागराज में 6, एटा में 2, फर्रुखाबाद, लखनऊ और पश्चिम बंगाल में स्कूल खुलवाए। इसी तरह ईशू ग्रामीण स्कूल के नाम पर प्रयागराज, कौशांबी और मिर्जापुर में दो-दो, गाजीपुर, चित्रकूट में एक-एक स्कूल चल रहे हैं।

विवेचक कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया, "बोर्ड ऑफ डायरेक्टर एसोसिएट एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट के सदस्य डॉ. आइजक फ्रेंक ने फंडिंग को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने वाइस चांसलर के खाते में अमेरिका से बड़ी रकम भेजे जाने के सबूत भी दिए हैं। पाकिस्तान और कनाडा से वाइस चांसलर के लिंक बताए गए हैं। सबूतों के आधार पर जल्द बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान लोगों का करा रहे थे मंतातरण
फतेहरपुर के हरिहरगंज स्थित चर्च में 15 अप्रैल 2022 प्रार्थना सभा के दौरान लोगों को रुपए का लालच देकर मंतातरण का मामला सामने आया था। विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य यानी विहिप के नेता हिमांशु ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 56 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

जांच में पुलिस को पता चला‌ था कि मंतातरण के लिए विदेश से फंड आता है। इसी मामले में मंगलवार को प्रयागराज के शुआट्स सोसाइटी बोर्ड के सदस्य डॉ. आइजक फ्रेंक खुद मंगलवार के कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उनसे 4 घंटे तक पूछताछ की।

Story Loader