फतेहपुर के हथगाम थानाक्षेत्र के बंदीपुर गांव के रहने वाले मुकीमउद्दीन का सबसे बड़ा बेटा तकरीबन 42 वर्षीय सलीम खां पिछले कई सालों से मुंबई में रहता है। सलीम पांच भाईयों एवं तीन बहनों में सबसे बड़ा है। इसके तीन छोटे भाई मुस्तकीम, हलीम, कलीम व आशिफ व तीन बहने शाहीन, आशिया व राबिया हैं। शाहीन व आसिया की शादी हो चुकी है। राबिया दिमागी रूप से अर्द्धविक्षिप्त बतायी जाती है।