5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akshay tritiya: अक्षय तृतीया पर 3 ग्रहों का सर्वश्रेष्ठ योग, इस शुभ योग में जरुर करें ये काम

अक्षय तृतीया पर 3 ग्रहों का सर्वश्रेष्ठ योग, इस शुभ योग में जरुर करें ये काम

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

May 06, 2019

akshay tritiya 2019

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर किए हुए हर कार्य का शुभ परिणाम मिलता है और इस दिन किए हुए पूण्य कर्म का भी कभी समाप्त ना होने वाला फल प्राप्त होता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन सोना-चांदी के आभूषण खरीदे जाते हैं। कहा जाता है घर में बरकत बनी रहे इसलिए अक्षय तृतीया पर दान-पूण्य भी किया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया 7 मई 2019, मंगलवार के दिन पड़ रही है। इस दिन अक्षय तृतीया के साथ-साथ कई शुभ संयोग बन रहे हैं। पंडित रमाकांत मिश्रा ने बताया की इस बार अक्षय तृतीया के शुभ योग के साथ ही एक सर्वश्रेष्ठ योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं इस क्या करें...

सूर्य, चंद्रमा और शुक्र का सर्वश्रेष्ठ योग

पंडित जी के अनुसार इस दिन तीन प्रमुख ग्रहों का गोचर उच्च राशि में रहेगा। सूर्य मेष, चंद्रमा वृषभ, शुक्र मीन राशि में रहेंगे। ये तीनों ग्रह अपनी-अपनी उच्च राशि में रहेंगे। यदि आपने सालभर दान नहीं किया है, तो इस दिन दान जरुर करना चाहिए, क्योंकि इस दिन दान करने से अक्षय फल प्राप्त होता है। इस दिन विष्णु भगवान और पितरों के लिए दान-पुण्य करना चाहिए।

बन रहा बुधादित्य योग

सूर्य के साथ बुध की युति होने से बुधादित्य योग बनेगा। देव, ऋषि, पितरों के लिए ब्रह्म यज्ञ, पिंड दान, अन्नदान करना चाहिए। इस दिन पानी का दान या मटके का दान जरूर करें। अक्षय तृतीया पर रोहिणी नक्षत्र और रवियोग का संयोग बन रहा है। इस शुभ मुहूर्त में गृह निर्माण, नवीन गृह में प्रवेश, दुकान लेना, प्रतिष्ठान का शुभारंभ, आभूषण खरीदी, नए व्यापार की शुरुआत, मुंडन, विवाह संस्कार आदि किए जा सकते हैं।

अक्षय तृतीया का बहुत अधिक महत्व

अक्षय तृतीया के दिन का कई कारणों से बहुत अधिक महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव होता है साथ ही हिंदूओं के प्रमुख तीर्थस्थल चारधाम में से भगवान बद्रीनाथ के कपाट भी इसी दिन खुलते हैं। इस शुभ दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए।