6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chinese New Year Festival 2023: चीनी नव वर्ष आज से शुरू, तय नहीं होती तारीख, कई देश मनाते हैं उत्सव

chinese new year date 2023: ग्रेगोरियन कैलेंडर यानी अंग्रेजी कैलेंडर के नव वर्ष 2023 की शुरुआत हुए करीब 22 दिन हो चुके हैं। जबकि हिंदू नव वर्ष 22 मार्च से शुरू हो रहा है, उस दिन गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि शुरू होगी। चीन हमारा पड़ोसी देश है, वहां कई लोगों का आना जाना रहता है, ऐसे में कई लोगों के दिमाग में सवाल उठ रहा होगा कि चीनी नव वर्ष की शुरुआत ( Lunar new year) कब होगी, ऐसे सभी लोगों के सवालों का हम लाएं हैं जवाब, पढ़िए रिपोर्ट।

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 22, 2023

chini_nav_varsh.jpg

Chinese New Year Festival

Lunar New Year 2023: आपको बता दें कि चीन के लोग लूनर कैलेंडर फॉलो करते हैं। इसलिए चीनी नव वर्ष को लूनर न्यू ईयर कहते हैं। हिंदू नव वर्ष की तरह लूनर न्यू ईयर के दिन में भी बदलाव होता रहता है, इस साल 22 जनवरी रविवार को चीन के लोग Lunar New Year (चीनी नव वर्ष) पर जश्न मनाएंगे। चीनी नव वर्ष उत्सव (Chinese New Year Festival) का समापन लालटेन फेस्टिवल के साथ होगा। इस दिन लालटेन फेस्टिवल 5 फरवरी को मनाया जाएगा।


चंद्र सौर गणना पर आधारित चीनी कैलेंडर में नए वर्ष यानी Lunar New Year की शुरुआत पर चीनी समुदाय 15 दिनों तक जश्न में डूबा रहता है। आखिरी दिन लालटेन महोत्सव मनाया जाता है, जिसका जश्न पूरे चीन में मनाया जाता है। चीनी नव वर्ष का पहला दिन 21 जनवरी से 20 फरवरी के बीच दिखाई देने वाले नए चंद्रमा से शुरू होता है और वसंत महोत्सव के रूप में मनाया जाता है क्योंकि यह समय सर्दी के अंत और वसंत की शुरुआत का संदेश देता है।


हर वर्ष का निशान कोई जानवरः हर वर्ष राशि चक्र के 12 जानवरों चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, अजगर, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता आदि में से एक के साथ जुड़ा है, इस वर्ष का जानवर खरगोश है। वे इसे भविष्यफल से जोड़ते हैं, जैसे किसी बच्चे का जन्म रैबिट ईयर 2023 में हो रहा है तो चीनी भविष्यवाणियों के अनुसार इसे बच्चे के लिए अपशकुन माना जाता है।

ये भी पढ़ेंः Hindu Nav Varsh 2023: जानें कब है हिंदू नव वर्ष, क्या है इसकी परंपरा

Lunar New Year Traditions: चीनी नव वर्ष कई मिथकों और रीति रिवाजों से जुड़ा है, यह देवताओं और पूर्वजों के सम्मान के रूप में भी सेलिब्रेट किया जाता है। आम तौर पर नए साल की पूर्व संध्या पर चीनी परिवार वार्षिक पुनर्मिलन रात्रिभोज के लिए एकत्र होते हैं। इसके लिए चीनी घरों की साफ सफाई करते हैं। मान्यता है कि इससे दुर्भाग्य दूर होता है और शुभकामनाओं के लिए रास्ता बनता है। यहां के एक अन्य रिवाज के अनुसार लाल कागज और सौभाग्य, सुख, धन, दीर्घायु संबधी कविताओं के साथ घरों की सजावट करते हैं। इस दिन ये पटाखे भी जलाते हैं।


चीनी नव वर्ष उत्सव के लिए तीन तिथियां महत्वपूर्ण होती हैं, वो इस तरह हैं।


1. चीनी नव वर्ष की पूर्व संध्याः यह दिन 21 जनवरी 2023 को सेलिब्रेट किया जाएगा, इस दिन परिवार के लोग साथ में रात्रिभोज करते हैं और साथ रहते हैं।
2. चीनी नव वर्ष का पहला दिनः Chinese New Year 2023 का पहला दिन यानी चंद्र नव वर्ष (Lunar New Year 2023) का पहला दिन 22 जनवरी को पड़ रही है, इस दिन लोग परिवार के लोगों, रिश्तेदारों, परिचितों के यहां जाते हैं, उन्हें उपहार देते हैं। पूर्वजों की कब्रों पर भी जाते हैं।
3. लालटेन महोत्सवः Lunar New Year 2023 Festival के आखिरी दिन लालटेन महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन लोग लालटेन जलाते हैं और ड्रैगन नृत्य करते हैं। बच्चों से लालटेन से संबंधित पहेलियां पूछी जाती हैं और बच्चे उनका जवाब देते हैं।

ये भी पढ़ेंः Gupt Navratri 2023: इस साल की पहली गुप्त नवरात्रि में इन मंत्रों का करें जाप, भूलकर भी न करें ये काम


Chinese New Year Story: चीनी मान्यताओं के अनुसार चीन के लोग 14वीं शताब्दी ईसा पूर्व से यह त्योहार मना रहे हैं। इसके पीछे की मान्यता है कि एक राक्षस ने लोगों पर हमला किया तो लोगों ने पटाखे, आतिशबाजी और लाल कपड़ों से उसे डराया, इसी दिन से चीन के लोग चीनी नव वर्ष मनाने लगे। चीन के प्रभाव से जुड़े वियतनाम, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और मंगोलिया जैसे देश भी इसी दिन अलग-अलग नाम से नव वर्ष सेलिब्रेट करते हैं।