ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस भारत समेत दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। आज 25 दिसंबर को सभी चर्च में लोग अपनी मनोकमना लेकर जीसस के सामने मोमबत्ती जलाते हैं और उनसे प्रार्थना करते हैं। क्रिसमस डे कि लोग कई दिनों पहले से तैयारियां शुरु कर देते हैं। 24 दिसंबर की रात से ही हैप्पी क्रिसमस और मैरी क्रिसमस की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो जाती है। एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशियां बांटते हैं। जगह-जगह क्रिसमस ट्री सजाए गये हैं और चर्च में क्रिसमस मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं क्रिसमस डे पर चर्च में कैसे मनाया जा रहा क्रिसमस…