त्योहार

Falgun Mah Vrat Tyohar: कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन, देखिए फरवरी-मार्च में पड़ने वाले इस महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट

हिंदी कैलेंडर का फाल्गुन महीना काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने में शिव नवरात्रि, महाशिवरात्रि से लेकर होली तक कई बड़े व्रत त्योहार पड़ते हैं। आइये जानते हैं फरवरी-मार्च में पड़ने वाले फाल्गुन महीने के इन व्रत त्योहारों (Falgun Mah Vrat Tyohar) की पूरी लिस्ट।

2 min read
Feb 03, 2023
falgun mah vrat tyohar

Falgun Mah Vrat Tyohar: हिंदी और जैन कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीना बड़ा महत्वपूर्ण है। यह हिंदी कैलेंडर का आखीरी महीना भी है। इसके बाद हिंदू नव वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। इस महीने में हिंदू और जैन धर्म के लोगों के कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। इस साल यह महीना छह फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च के बीच पड़ रहा है। देखिए फाल्गुन महीने में पड़ने वाले त्योहारों (Falgun mahine ke tyohar) की पूरी सूची।

Falgun Month Prarambh: पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है और इस महीने का समापन 8 मार्च को होली के साथ हो रहा है। कुछ कैलेंडर में इसका समापन 7 मार्च भी अंकित है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ, माता सीता, माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और चंद्र देव की पूजा से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस महीने में दान पुण्य और तर्पण का विशेष लाभ माना जाता है। गरीब जरूरतमंदों को दान से पुण्यफल की प्राप्ति होती है।





































































































































फाल्गुन महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
तिथिदिनतारीख
फाल्गुन प्रारंभसोमवार6 फरवरी
फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थीबृहस्पतिवार9 फरवरी
फाल्गुन कृष्ण षष्ठी यशोदा जयंतीरविवार12 फरवरी
फाल्गुन कृष्ण सप्तमी शबरी जयंती, कुंभ संक्रांतिसोमवार13 फरवरी
फाल्गुन कृष्ण अष्टमी कालाष्टमी मासिक कृष्ण जन्माष्टमीसोमवार13 फरवरी
फाल्गुन कृष्ण अष्टमी जानकी जयंतीमंगलवार13 फरवरी
फाल्गुन कृष्ण दशमी, महर्षि दयानंद सरस्वती जयंतीबुधवार15 फरवरी
फाल्गुन कृष्ण एकादशी विजया एकादशीबृहस्पतिवार16 फरवरी
फाल्गुन कृष्ण एकादशी वैष्णव विजया एकादशीशुक्रवार17 फरवरी
फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी, चतुर्दशी शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, महाशिवरात्रि शनिवार 18 फरवरी
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी, अमावस्या, अन्वाधान, दर्श अमावस्यारविवार19 फरवरी
सोमवती अमावस्यासोमवार20 फरवरी
फाल्गुन शुक्ल प्रतिपदा चंद्र दर्शन, फाल्गुन शुक्ल द्वितीया फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंतीमंगलवार21 फरवरी
फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी, विनायक चतुर्थीबृहस्पतिवार23 फरवरी
फाल्गुन शुक्ल षष्ठी स्कंद षष्ठीशनिवार25 फरवरी
फाल्गुन शुक्ल सप्तमी भानु सप्तमी मासिक कार्तिगाईरविवार26 फरवरी
फाल्गुन अष्टाह्निक विधान प्रारंभरविवार26 फरवरी
रोहिणी व्रतसोमवार27 फरवरी
फाल्गुन शुक्ल अष्टमी मासिक दुर्गा अष्टमीसोमवार27 फरवरी
फाल्गुन शुक्ल एकादशी, फाल्गुन शुक्ल द्वादशी अमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशीशुक्रवार3 मार्च
फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी शनि त्रयोदशी, शनि प्रदोषशनिवारचार मार्च
फाल्गुन चौमासी चौदससोमवारछह मार्च
फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा होलिका दहन छोटी होली वसंत पूर्णिमा, चैतन्य महाप्रभु जयंती, दोल पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती फाल्गुन अष्टाह्निका विधान पूर्ण, फाल्गुन पूर्णिमा व्रतमंगलवार7 मार्च
फाल्गुन पूर्णिमा होलीबुधवार8 मार्च
Updated on:
03 Feb 2023 01:27 pm
Published on:
03 Feb 2023 01:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर