
Happy Dussehra Wishes 2022
Happy Vijayadashami (Dussehra) Wishes 2021: अधर्म पर धर्म की जीत का उत्सव दशहरा देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है। हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरे का पर्व मनाया जाता है। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीराम और मां दुर्गा की पूजा का विधान है। दशहरा को विजय दशमी भी कहा जाता है। इस दिन देशभर में रावण दहन होगा। लोग धूम धाम से इस उत्सव को मनाते हैं और खुशियां बांटते हैं। साथ ही लोग दशहरे के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों का शुभकामना संदेश भेजते हैं। इस खास मौके पर आप भी अपने प्रियजन और सगे—संबंधियों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
अंधकार चाहे भारी हो और समंदर पार हो,
सदा उजाला विजित हुआ है,
अगर सत्य आधार हो।
शुभ विजयादशमी!
जैसे प्रभु श्री राम ने की धर्म की स्थापना, अधर्म का नाश आप भी करें
अपने मन में छिपी बुराइयों का सर्वनाश दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
यह भी पढ़ें- Dussehra 2022: दशहरा पर्व पर ये काम आपकी जिंदगी को खुशियों से भर देंगे
बाहर के रावण को जलाने से कुछ नही होगा,
मन के अंदर बैठे रावण को जरूर जलाएं।
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!
बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीद की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,
यही हमारी विजयदशमी की शुभकामनाएं!
दशहरे का यह पावन त्योहार,
घर में लाए आपके खुशियां अपार,
श्री राम जी करें आप पर खुशियों की बौछार,
ऐसी शुभकामनाएं हमारी करो स्वीकार।
दशहरे की हार्दिक बधाई!
दशहरा एक उम्मीद जगाता है,
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर,
वो विजय का प्रतीक बन जाता है।
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!
यह भी पढ़ें- Dussehra 2022 Date: कब है दशहरा? नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
सुख, समृद्धि, शांति का साथ हो,
बुराई और असत्य का नाश हो,
हमारे मंगलमयी शुभकामना हमेशा आपके साथ हो,
इसी कामना के साथ आपको।
विजयदशमी की ढेर सारी शुभकामनाएं!
अधर्म पर धर्म की जीत,
अन्याय पर न्याय की विजय,
बुरे पर अच्छे की जय जयकार,
यही है दशहरा का त्योहार हैप्पी दशहरा!
जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका, वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जाएं आप को, दुनिया भर की सारी खुशियां।
दशहरे की शुभकामनाएं!
दशहरे का त्योहार लाए आपके जीवन में खुशियां अपार प्रभु श्री राम की कृपा से हो आपके जीवन में हो सुख-समृद्धि का वास दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
Published on:
05 Oct 2022 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allत्योहार
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
