9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करवा चौथ के दिन शुभ योग, चंद्रमा से लाभ पाने के लिये राशि अनुसार पहनें कपड़े

करवा चौथ व्रत का पूर्ण व शुभ फल पाना चाहते हैं, तो राशि अनुसार कपड़ों का चुनें
3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Oct 13, 2019

करवा चौथ के दिन शुभ योग, चंद्रमा से लाभ पाने के लिये राशि अनुसार पहनें कपड़ें

,,

17 अक्टूबर, गुरुवार के दिन करवा चौथ पड़ रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिये करवा चौथ बहुत ही खास पर्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। सोलह श्रृंगार कर महिलाएं इस दिन चांद की पूजा करती हैं और पति के हाथों पानी पिकर व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ की तैयारियां लगभग 15 दिन पहले से शुरु हो जाती है।

पढ़ें ये खबर- धनतेरस को कर लें ये 5 उपाय, पैसों से भर जाएगी तिजोरी

पंडितों व ज्योतिषियों की गणना के अनुसार इस बार करवा चौथ पर बहुत शुभ योग बन रहे हैं। जिसके अनुसार यदि आप भी करवा चौथ व्रत का पूर्ण व शुभ फल पाना चाहते हैं तो राशि अनुसार कपड़ों का चुनें। ऐसा करने से चंद्रमा और दूसरे ग्रहों की भी शुभ दृष्टि का लाभ पा सकते हैं ज्योतिषशास्त्र का मानना है। आइए जानते हैं राशि के अनुसार आपको कौन से कपड़े पहनने चाहिए…

पढ़ें ये खबर- धनतेरस: लक्ष्मी की कृपा और जीवन में तरक्की चाहिए तो लाल कपड़े में लपेटकर रख दें ये चीज

इस राशि वालों को करवा चौथ के दिन लाल और गोल्डन कलर के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए। आपके लिये ये रंग शुभ रहेंगे और अधिक फलदायी साबित होंगे।

इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल रंग व गुलाबी रंग के कपड़े पहनना चाहिए। इनके लिये बहुत शुभ साबित होगा। साथ ही पति का प्‍यार मिलेगा।

इस राशि की स्त्रियां इस बार करवा चौथ पर सिल्वर व लाल रंग के कपड़े पहनें, आपको लिये बहुत ही शुभकारी साबित होगा। व्रत का पूरा फल प्राप्त होगा।

इस राशि की महिलाओं को लाल व ओरेंज कलर के कपड़े पहनना चाहिए। इससे आपको बहुत ही शुभ फल की प्राप्ति होगी साथ ही पति का दोगुना प्यार प्राप्त होगा।

सिंह राशि वाली महिलाओं को लाल, गुलाबी या गोल्डन कलर के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

कन्‍या राशि वाली महिलाएं हरी या निले रंगे के कलर के कपड़े पहनें, ऐसा करने से पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला राशि की महिलाएं लाल, गोल्डन या मैरुन कलर के कपड़े पहनें, इससे आपको अधिक लाभ मिलेगा और आपको अधिक लाभ भी मिलेगा। पति का प्रेम और साथ अधिक मिलेगा।

इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन मैरून, हरा या गोल्डन कलर के कपड़े पहनना चाहिए। इससे पति-पत्‍नी के बीच और प्रेम बढ़ता है।

धनु राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन आसमानी या ओरेंज कलर के कपड़े पहनना चाहिए। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरे या आसमानी कलर को पहन कर पूजा करनी चाहिए। इससे आप पर गौरी मैय्या का आशीर्वाद बना रहेगा।

कुंभ राशि की महिलाओं को सिल्‍वर-गोल्डन या मैरून कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन में सुख व शांति बनी रहेगी

मीन राशि की महिलाओं को लाल, गोल्‍डन मिक्स कलर के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। इस दिन यह रंग पहनने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी।