15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करवा चौथ 2019: जानें कब है करवा चौथ, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

करवाचौथ व्रत विधि, मुहूर्त और कैसे करें तैयारी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Oct 03, 2019

करवा चौथ 2019: जानें कब है करवा चौथ, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

,,

सुहागिन महिलाओं को सालभर करवा चौथ का इंतजार होता है। जब भी करवा चौथ होता है उसके कई दिनों पहले से ही इसकी तैयारियां शुरु हो जाती है। इस बार करवा चौथ 17 अक्टूबर, गुरुवार के दिन पड़ रहा है। सुहाग का पर्व करवा चौथ महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिये रखती हैं। सभी सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा के अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ के व्रत में शिव परिवार की पूजा के साथ ही चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद छलनी में दीपक रखकर अपने पति को देखती हैं। इसके बाद पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उसका व्रत तोड़ता है। आज जानते है करवाचौथ व्रत विधि, मुहूर्त और कैसे करें तैयारी

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

पूजा का शुभ मुहूर्त: 17 अक्‍टूबर 2019 की शाम 05 बजकर 46 मिनट से शाम 07 बजकर 02 मिनट तक

इसलिये की जाती है चंद्रमा की पूजा

करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के प्रेम व पवित्र रिश्ते का पर्व है। इस पर्व को सच्ची श्रद्धा और पूरे भाव से किया जाता है। इसमें चंद्रमा की पूजा की जाती है। इसके पीछे एक कारण है जिसके अनुसार चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है और इनकी पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और पति की आयु भी लंबी होती है। इसलिये इस दिन चंद्रमा की पूजा कर आशीर्वाद मांगा जाता है।

करवा चौथ पूजन सामग्री

पहली बार रख रही हैं करवा चौथ

जो महिलाएं करवाचौथ का व्रत पहली बार रख रही हैं तो उन्हें करवाचौथ पर पूजा के सामान के साथ अपनी सास के लिये भी सामान खरीदना होगा। अपनी सास के लिए सुहाग का सामान खरीदें, जिसमें साड़ी, चूड़ियां, बिंदी, मेहंदी, महावर आदि चीज़ें रखें।