त्योहार

November Festival: इस महीने पड़ेंगे दिवाली, भैयादूज समेत कई बड़े त्योहार, देखें लिस्ट

November Festival list नवंबर का महीना बेहद खास है। इस महीने में हिंदू कैलेंडर के दो प्रमुक महीने कार्तिक और मार्गशीर्ष पड़ते हैं, जिनका बड़ा धार्मिक महत्व है। साथ ही इस महीने में दिवाली, भैयादूज समेत कई बड़े त्योहार और व्रत पड़ेंगे। देखें नवंबर में त्योहार और व्रत की लिस्ट

less than 1 minute read
Nov 02, 2023
नवंबर व्रत त्योहार लिस्ट 2023

कब से शुरू हुआ कार्तिक
पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने की शुरुआत रविवार 29 अक्टूबर 2023 से हुई है, यह महीना पूजा पाठ के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है। इसे सभी महीनों में सबसे श्रेष्ठ माना गया है और गंगा तीर्थ से धर्म ग्रंथों में तुलना की गई है। कार्तिक महीने में कुंआरी लड़कियां सुबह स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा कर माता तुलसी को जल देती हैं। यह महीना सोमवार 27 नवंबर 2023 तक चलेगा। मान्यता है कि इस महीने में गंगा स्नान, दीप दान, यज्ञ, दान आदि से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं। इसके बाद मंगलवार 28 नवंबर 2023 से मार्गशीर्ष का महीना शुरू हो जाएगा।

कार्तिक 2023 में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार
पंचांग के अनुसार नवंबर महीने में दिवाली, छठ पूजा, धनतेरस, तुलसी विवाह, बैकुंठ चतुर्दशी, देव दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा जैसे त्योहार पड़ते हैं। आइये जानते हैं नवंबर में पड़ने वाले व्रत और त्योहार..





















































नवंबर में पड़ने वाले व्रत त्योहार की लिस्ट
तारीख

दिन व्रत/ त्योहार
05 नवंबररविवारअहोई अष्टमी, राधा कुण्ड स्नान
09 नवंबरबृहस्पतिवारगोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी
10 नवंबरशुक्रवारधनतेरस, प्रदोष व्रत
11 नवंबरशनिवारकाली चौदस
12 नवंबररविवारलक्ष्मी पूजा, नरक चतुर्दशी, दिवाली
13 नवंबरसोमवारदर्श अमावस्या, अन्वाधान, कार्तिक अमावस्या
14 नवंबरमंगलवारगोवर्धन पूजा, द्यूत क्रीड़ा, भैया दूज, इष्टि, चन्द्र दर्शन

17 नवंबर


शुक्रवारवृश्चिक संक्रांति






























































नवंबर में पड़ने वाले व्रत त्योहार की लिस्ट
तारीखदिन व्रत/त्योहार
18 नवंबरशनिवारलाभ पञ्चमी
19 नवंबररविवारभानु सप्तमी, छठ पूजा
20 नवंबरसोमवारगोपाष्टमी
21 नवंबरमंगलवारअक्षय नवमी
22 नवंबरबुधवारकंस वध
23 नवंबरबृहस्पतिवारभीष्म पञ्चक प्रारंभ, देवोत्थान एकादशी
24 नवंबरशुक्रवारतुलसी विवाह, प्रदोष व्रत
25 नवंबरशनिवारबैकुंठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत
26 नवंबररविवारमणिकर्णिका स्नान, देव दिवाली
27 नवंबरसोमवारकार्तिक पूर्णिमा, अन्वाधान
Updated on:
11 Nov 2023 12:37 pm
Published on:
02 Nov 2023 08:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर