4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्योहार

गोविंददेवजी मंदिर में ” परिणय अनुयाज” का आयोजन : नव विवाहित जोड़ों को बताए सुखी दाम्पत्य जीवन जीने के सूत्र

आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में रविवार सुबह मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में "परिणय अनुयाज" कार्यक्रम व महायज्ञ का आयोजन किया गया।

Google source verification

जयपुर. आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में रविवार सुबह मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में “परिणयअनुयाज” कार्यक्रम व महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 28 नवविवाहित जोड़े परिवार सहित शामिल हुए। शिविर में वक्ताओं ने नव विवाहित जोड़ों को सुखी गृहस्थ जीवन के सूत्र बताए कि किस तरह वे अपने गृहस्थ जीवन को आनंदमय बना सकते हैं। इसके बाद निशुल्क गायत्री महायज्ञ हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर हवन की सुवास से महक उठा। जोड़ों ने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मां गौरी सहित अन्य देवी-देवताओं का पूजन किया और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। गोविंददेवजी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क रखा गया। यज्ञ की दूसरी पारी में मंदिर में दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों ने आहुतियां दी।