Skand Shashthi festival: हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। इस दिन लोग विधि विधान से कार्तिकेय, मां पार्वती, शिवजी और गणेश जी की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। विशेष रूप से दक्षिण भारत में इस व्रत का अधिक प्रचलन है। इसमें भी कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी विशेष होती है। श्रद्धालु इस दिन से छह दिवसीय उपवास शुरू करते हैं जो सूरसम्हाराम तक चलता है। सूरसम्हाराम के बाद अगला दिन तिरु कल्याणम के नाम से जाना जाता है। कार्तिक स्कंद षष्ठी पर देश भर में अच्छी संतान की चाहत रखने वाले लोगों ने व्रत रखा, इस दौरान तमिलनाडु में उत्सव की शुरुआत हुई।