26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर बैठे ऐसे मिनटों में खोले इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में आपना खाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 सितंबर से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) का उद्घाटन कर इसे शुरु कर दिया हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 7 Sep 2018, 10:10 AM IST

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक

घर बैठे ऐसे मिनटों में खोले इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में आपना खाता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 सितंबर से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) का उद्घाटन कर इसे शुरु कर दिया हैं। इसका मकसद देश में घर-घर तक बैंकिंग सेवा पहुंचाना है। पेमेंट्स बैंक फिलहाल 650 डाकघरों और 3,250 एक्सेस प्वाइंट्स पर चालू और बचत खाते की सेवा मुहैया कराएगा। लेकिन इसकी सबसे खास बात या है की इसके जरिए आप घर बैठे आपना खाता खोल सकते हैं। बता दें कि डिजिटल सेविंग्स एकाउंट्स आईपीपीबी मोबाइल एप के जरिए खोला जा सकता है।

घर बैठे खोले खाता
यह ग्राहकों को तीन तरह के बचत खाते पेश करता है- रेगुलर, डिजिटल और बेसिक। जिनमें से डिजिटल सेविंग्स एकाउंट्स आईपीपीबी मोबाइल एप के जरिए खोला सकते है जबकि रेगुलर और बेसिक पोस्ट ऑफिस या पोस्टमैन के जरिए खुलवाया जा सकता है। इन बचत खातों की सबसे खास बात यह है कि इनमें मिनिमम बैलेंस रखने की अनिवार्यता नहीं है। मसलन, आईपीपीबी सेविंग्स एकाउंट जीरो बैलेंस एकाउंट की पेशकश करता है।

मिनटों में खुल जायेगा आपका खाता
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने देशभर में मौजूद शाखाओं में काम शुरू करने के साथ ही बैंक ने अपना एप भी ला दिया है। इस एप के जरिये आप घर बैठे खाता तो कर ही सकते है बल्कि कई काम भी घर बैठे ही निपटा सकते हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के जरिये आप न सिर्फ अपने बैंक अकांउट की डिटेल हासिल कर पाएंगे, बल्क‍ि इसके जरिये आप घर बैठे ही मिनटों में सेविंग्स अकांउट भी खोल सकेंगे। इसके लिए आपको ब्रांच भी नहीं जाना पड़ेगा।

ऐसे खोले खाता
हालांकि अकाउंट खोलने के 12 महीनों के भीतर आपको केवाईसी पूरा करवाना होगा। इसके लिए एक बार आपको बैंक की किसी शाखा में जाना ही होगा। खाता खोलने के लिए आपको अपना अकाउंट नंबर, कस्टमर आईडी या फिर जन्म तारीख और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एप में डालना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। फ‍िर आपको अपना एमपिन सेट करना होगा और ओटीपी एंटर करना होगा। अब आप ऐप के जरिये भी अपने बैंक‍िंग से जुड़े कई काम निपटा सकेंगे।