7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में 400 ब्रांच खोलने जा रहा है Axis Bank, नहीं होगी खाताधारकों को कोर्इ परेशानी

एक्सिस बैंक के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव आनंद के अनुसार मौजूदा समय में देशभर में लगभग 3,800 शाखाएं हैं। पिछले साल, बैंक ने लगभग 400 शाखाओं को जोड़ा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 9 Aug 2018, 3:55 PM IST

Axis bank

देश में 400 ब्रांच खोलने जा रहा है यह बैंक, नहीं होगी खाताधारकों को कोर्इ परेशानी

नर्इ दिल्ली। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक एक्सिस बैंक इस साल 400 ब्रांचों को खाेलने जा रहा है। जिसके बाद बैंक की देश में शाखाआें की संख्या 4000 से ज्यादा हो जाएंगी। मौजूदा समय में बैंक की शाखाआेें की संख्या 3900 है। आपको बता दें कि शाखाआें की संख्या में बढ़ोत्तरी की पुष्टी खुद बैंक के सीनियर अधिकारी ने की है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में एक्सिस बैंक देश के बड़े बैंकों में शुमार है।

इस जोड़ चुके हैं 76 ब्रांच
एक्सिस बैंक के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव आनंद के अनुसार मौजूदा समय में देशभर में लगभग 3,800 शाखाएं हैं। पिछले साल, बैंक ने लगभग 400 शाखाओं को जोड़ा था। उम्मीद है कि मौजूदा वित्त वर्ष में बैंक 350 से 400 और शाखाओं को जोड़ेने में कामयाब होगी। बैंक ने पहली तिमाही में 76 शाखाएं जोड़ी हैं। उन्होंने कहा, तेलंगाना में यह देश का तीसरा सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है, वर्तमान में इसकी 123 शाखाएं और 731 एटीएम हैं। एक्सिस बैंक के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव आनंद ने कहा कि एक्सिस बैंक 'कार्ड स्वीकृति टर्मिनल' स्थापित करने में मार्केट लीडर है।

बढ़ा मोबाइल बैंकिंग का खर्च
एक्सिस बैंक द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार बैंक ने बिजनेस में मजबूत वृद्धि की है, खासकर इसका मोबाइल बैंकिंग सेगमेंट बढ़ा है। मोबाइल बैंकिंग का खर्च मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 71,444 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जो 90 फीसदी बढ़ रहा है। क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर एक्सिस बैंक के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव आनंद ने कहा कि बैंक क्रेडिट और डेबिट दोनों कार्डों पर ध्यान केंद्रित करता रहा है। उनके अनुसार एक्सिस बैंक की मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं पर ध्यान केंद्रित कर सरकार की डिजिटल पहल को आगे बढ़ाया है। एक्सिस बैंक के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव आनंद ने कहा, बैंक ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं, जिसके चलते डिजिटल लेनदेन में अच्छी वृद्धि हुई है।