अमेजन की प्राइम-डे सेल 16 जुलाई को शुरू होगी। 36घंटे की यह सेल 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 17 जुलाई को रात 12बजे तक चलेगी। इस सेल में अमेजन की तरफ से अलग-अलग सामानों पर 80 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। कंपनी के अनुसार इस महासेल में मोबाइल एंड एसेसरीज, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, घर और आउटडोर के लिए जरूरी सामान, फैशन प्रॉडक्ट्स, बुक्स और एंटरटेनमेंट के सामान को बिक्री के लिए रखा गया है। सभी सामानों पर अलग-अलग छूट मिलेगी। इसके अलावा HDFC बैंक के कार्डस से पैमेंट करने पर 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि अमेजन की इस सेल का लाभ केवल प्राइम मेंबर्स ही ले सकते हैं।