5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस एक छोटे से काम को करने पर मिलेंगे 15 लाख

भारी रकम दबाने वाले कर डिफॉल्टरों की जानकारी देने वालों को वित्त मंत्रालय की ओर से 15 लाख रूपए का इनाम दिया जाएगा

less than 1 minute read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Sep 07, 2015

ATM passwords

atm fraud

मुंबई। आयकर विभाग ने कर
चोरी को हतोत्साहित करने की योजना के तहत अब तक 50 ऎसे लोगों का नाम सार्वजनिक किया
है, जिन पर करीब 2,000 करोड़ रूपए का कर बकाया है। एक आयकर अधिकारी ने रविवार को
बताया कि कर चोरी रोकने के लिए विभाग ने पिछले सप्ताह नई गाईडलाइन जारी की है।
इसमें कई नई बातें जोड़ी गई हैं। इसके अनुसार, भारी रकम दबाने वाले कर डिफॉल्टरों
की जानकारी देने वालों को वित्त मंत्रालय की ओर से 15 लाख रूपए का इनाम दिया जाएगा।
वित्त मंत्रालय को उम्मीद है कि उसके इस ऎलान से टैक्स चोरी करने वाली बड़ी मछलियों
पर शिकंजा कसा जा सकेगा।



26 अगस्त को आयकर विभाग की ओर से नए
दिशा-निर्देशानुसार डिफॉल्टर की सूचना देने वाले वे लोग इनाम के हकदार होंगे, जिनकी
जानकारी के आधार पर कोई प्रशासनिक या कानूनी क ार्रवाई की जा सके। सूचना देने वालों
को डिफॉल्टर की कुल बकाया कर राशि का 10 फीसदी मिलेगा। हालांकि आईटी विभाग के तीन
अधिकारियों की सिफारिश पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।



ये भी पढ़ें

image