
पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम में मंथली इनकम मिलती है। (PC: AI)
Post Office MIS Scheme: अगर आप ऐसा निवेश विकल्प तलाश रहे हैं, जिसमें पैसा भी सुरक्षित रहे और हर महीने तय आमदनी भी होती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। यह केंद्र सरकार समर्थित स्मॉल सेविंग स्कीम है, जिसमें एक बार पैसा जमा करने के बाद हर महीने ब्याज के रूप में इनकम मिलती है।
यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी मानी जाती है, जो अपनी बचत पर नियमित मासिक आय चाहते हैं। स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है और इस दौरान निवेशक को हर महीने तय ब्याज मिलता रहता है। अच्छी बात यह है कि 5 साल पूरे होने पर आपका पूरा मूलधन वापस मिल जाता है।
पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें निवेशक को मंथली इनकम मिलती है। इसमें आपको सिर्फ एक बार पैसा लगाना होता है और उसके बाद हर महीने ब्याज आपके खाते में जमा होता रहता है। हालांकि, अगर आप समय पर ब्याज नहीं निकालते हैं, तो उस रकम पर अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलता। यानी यह स्कीम उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जो हर महीने इनकम चाहते हैं।
इस योजना में सिंगल और जॉइंट, दोनों तरह के अकाउंट खुलवाए जा सकते हैं। न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये है। सिंगल अकाउंट में अधिकतम निवेश 9 लाख रुपये कर सकते हैं। वहीं, जॉइंट अकाउंट में अधिकतम निवेश 15 लाख रुपये कर सकते हैं।
फिलहाल पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम पर 7.40% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। यही ब्याज हर महीने किस्तों में निवेशक को मिलता है। इस स्कीम में अधिकतम निवेश पर आपको हर महीने 9,250 रुपये तक ब्याज मिल सकता है।
मान लीजिए पति-पत्नी दोनों के पास 7-7 लाख रुपये की बचत है। ऐसे में वे पोस्ट ऑफिस MIS में जॉइंट अकाउंट खोलकर कुल 14 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। इस निवेश पर 7.40% सालाना ब्याज के हिसाब से उन्हें हर महीने करीब 8,633 मिलेंगे। यह रकम पूरे 5 साल तक मिलती रहेगी। इसके बाद स्कीम पूरी होने पर 14 लाख का मूलधन वापस मिल जाएगा। वहीं, दोनों मिलकर 15 लाख रुपये जमा करते हैं, तो 9,250 रुपये मंथली इनकम मिलेगी। यानी यह योजना उन लोगों के लिए बढ़िया हो सकती है, जो बिना जोखिम के रेगुलर इनकम चाहते हैं।
Updated on:
03 Apr 2026 05:49 pm
Published on:
03 Apr 2026 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allकारोबार
ट्रेंडिंग
